अमेरिकी थिंक टैंक बोर्ड में रतन टाटा

देश के मशहूर उद्योगपति और टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा को अमेरिकी थिंक टैंक ईस्ट वेस्ट सेंटर के बोर्ड में शामिल किया गया है। 75 साल के टाटा इससे पहले भी इसके बोर्ड में रह चुके हैं। वे 1

By Edited By: Publish:Tue, 19 Nov 2013 10:29 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2013 10:34 PM (IST)
अमेरिकी थिंक टैंक बोर्ड में रतन टाटा

वाशिंगटन। देश के मशहूर उद्योगपति और टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा को अमेरिकी थिंक टैंक ईस्ट वेस्ट सेंटर के बोर्ड में शामिल किया गया है। 75 साल के टाटा इससे पहले भी इसके बोर्ड में रह चुके हैं। वे 1993 से 2004 के बीच इस संस्था से जुड़े रहे हैं।

पढ़ें: दो दिन, 1800 सिक्के, कीमत 2.3 करोड़ डॉलर

ईस्ट वेस्ट सेंटर शिक्षा और शोध संगठन है। इसका गठन 1960 में अमेरिकी कांग्रेस ने किया था। इसका मकसद एशिया, पेसिफिक और अमेरिका के लोगों और देशों के बीच संबंधों और विचारों को मजबूत करना है। होनोलूलू स्थित इस थिंक टैंक के बोर्ड में 18 सदस्यों को नियुक्त किया गया है। इसमें जापान के लॉसन इंक के सीईओ ताकेशि नीनामि भी शामिल हैं। इन सदस्यों में से पांच को अमेरिकी विदेश मंत्री और पांच को हवाई के गवर्नर नियुक्त करते हैं। पांच सदस्यों की नियुक्ति एशिया या पेसिफिक आईलैंड से होती है। बाकी तीन की नियुक्ति पूर्व पदेन सदस्यों से होती है। इनमें हवाई के गवर्नर, शिक्षा और सांस्कृतिक संबंधों के उप विदेश मंत्री और हवाई यूनिवर्सिटी के प्रेसीडेंट शामिल होते हैं।

रतन टाटा 1991-2012 तक टाटा समूह के मुखिया रहे हैं। पिछले साल 28 दिसंबर को रिटायर होने के बाद समूह की ओर से उन्हें मानद चेयरमैन का ओहदा दिया गया है। वे इस समय निजी क्षेत्र की देश की दो परोपकारी संस्था के प्रमुख हैं। साथ ही प्रधानमंत्री की व्यापार और उद्योग परिषद में भी सदस्य हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी