दो दिन, 1800 सिक्के, कीमत 2.3 करोड़ डॉलर
आपके लिए घर पर रखे या जेब में पड़े सिक्के का क्या मूल्य है? अगर आपको पता चले कि इन सालों से रखे सिक्के की कीमत करोड़ रुपये है तो आप हैरान हो जाएंगे। अमेरिका में 102 साल के मिसौरी के कलेक्टर ने
न्यूयॉर्क। आपके लिए घर पर रखे या जेब में पड़े सिक्के का क्या मूल्य है? अगर आपको पता चले कि इन सालों से रखे सिक्के की कीमत करोड़ रुपये है तो आप हैरान हो जाएंगे। अमेरिका में 102 साल के मिसौरी के कलेक्टर ने 90 साल पुराने सिक्कों की नीलामी की है।
पढ़ें : एक करोड़ रुपये में बिका बापू का चरखा
न्यूयॉर्क सिटी में हुई इस नीलामी के दौरान 2000 दुर्लभ सिक्कों को 2.3 करोड़ डॉलर में बेचा गया। मजे की बात यह है कि यह धन राशि केवल दो दिनों में हासिल की गई। हेरिटेज ऑक्शन के सह-अध्यक्ष जिम हेल्परिन ने कहा कि रिटायर्ड वकील एरिक पी. न्यूमैन ने 1930 में सिक्कों को जमा करना शुरू किया था। उस वक्त उन्होंने 1,800 सिक्कों के लिए 7,500 डॉलर का भुगतान किया था।
कैनेडी के हत्यारे की ड्डअंगूठी 1,18,000 डॉलर में बिकी
इसे देखकर आप रह जाएंगे दंग, जनाब ये है दुनिया का सबसे महंगा 'सितारा'
हेलपरिन ने कहा कि 1795 के अमेरिका के चांदी के डॉलर को 910,625 डॉलर में बेचा। इसके अलावा, साल 1799 का एक सिक्के को 822,500 डॉलर में बेचा। उन्होंने यह भी कहा कि अनूठे एक चौथाई डॉलर, जिसे 1796 में अमेरिकी मिंट ने बनाया था, उसे 1,527,500 डॉलर में बेचा। वहीं, न्यूमैन ने इस सिक्के के लिए केवल 100 डॉलर का भुगतान किया था।