रूस चाहे तो दो हफ्तों में कर लेगा कीव पर कब्जा

यूरोपीय आयोग (ईसी) के अध्यक्ष जोस मैनुअल बरोसो ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से हुई वार्ता का खुलासा कर रूस को गुस्सा कर दिया है। बरोसो के अनुसार पुतिन ने उनसे कहा, यदि मैं चाहूं तो रूसी फौज दो हफ्ते के अंदर यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा कर लेगी। बरोसो के हवाले से इटली के अखबार 'ला रिपब्लिका' ने यह रिपो

By Edited By: Publish:Tue, 02 Sep 2014 11:48 PM (IST) Updated:Tue, 02 Sep 2014 11:51 PM (IST)
रूस चाहे तो दो हफ्तों में कर लेगा कीव पर कब्जा

मॉस्को। यूरोपीय आयोग (ईसी) के अध्यक्ष जोस मैनुअल बरोसो ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से हुई वार्ता का खुलासा कर रूस को गुस्सा कर दिया है। बरोसो के अनुसार पुतिन ने उनसे कहा, यदि मैं चाहूं तो रूसी फौज दो हफ्ते के अंदर यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा कर लेगी।

बरोसो के हवाले से इटली के अखबार 'ला रिपब्लिका' ने यह रिपोर्ट छापी है। रूस के विदेश नीति सलाहकार यूरी उषाकोव ने बरोसो पर भरोसा तोड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राजनयिक हलकों में एक-दूसरे से हुई वार्ता को सार्वजनिक नहीं किया जाता। यदि पुतिन ने ऐसा कहा भी है तो बरोसो को उसे लीक नहीं करना चाहिए था। एक गंभीर राजनेता से इस तरह की उम्मीद नहीं की जाती।

इस बीच, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने यूक्रेन को नाटो से जोड़ने की कोशिश की निंदा की है। उन्होंने कहा कि देश के पूर्वी इलाके में चल रहे संकट का इस तरह समाधान नहीं किया जा सकता। उन्होंने अमेरिका से अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर यूक्रेन को वार्ता के लिए राजी कराने की मांग की। बीते शुक्रवार को यूक्रेनी पीएम आर्सेनी यात्सेन्युक ने कहा था कि वह संसद से नाटो से जुड़ने का प्रस्ताव पारित करने की अपील करेंगे।

नाटो द्वारा रैपिड रिस्पांस टीम बनाने की घोषणा से चौंके रूस ने भी नई सैन्य तैयारी शुरू करने का एलान किया है। रूस की इस घोषणा से तनाव और बढ़ गया है। अमेरिकी नेतृत्व वाले सैन्य संगठन नाटो की बैठक गुरुवार से वेल्स में शुरू हो रही है। इसमें यूक्रेनी राष्ट्रपति पेत्रो पोरोशेंको अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से सैन्य मदद की अपील कर सकते हैं।

विद्रोहियों ने तेज किए हमले:

यूक्रेन के विद्रोहियों ने सेना पर हमले तेज कर दिए हैं। यूक्रेन की सरकार और पश्चिमी देशों ने आरोप लगाया है कि रूसी सैनिक विद्रोहियों के साथ मिलकर ये हमले कर रहे हैं। यूक्रेन के रक्षा मंत्री वलेरी गलेते के अनुसार, रूसी सैनिक न केवल विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों में अपनी जड़ें मजबूत कर रहे हैं, बल्कि दूसरे इलाकों में भी हमले शुरू कर चुके हैं। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है, युद्ध हमारे दरवाजे पर खड़ा है, जिसमें हजारों लोग मारे जाएंगे।

पढ़ें: रूसी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

पढ़ें: रूसी टीचर ने पोस्ट किया न्यूडी सेल्फी, स्कूल ने मांगा इस्तीफा

chat bot
आपका साथी