विरोध आइएस का, उसके झंडे का नहीं

ऐसी घटना यदि किसी अन्य देश में हुई होती तो शायद उस व्यक्ति को फौरन जेल में ठूंस दिया जाता, लेकिन लंदन की सड़कों पर इस्लामिक स्टेट (आइएस) का झंडा लेकर चहलकदमी करने वाले एक शख्स को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया।

By Gunateet OjhaEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2015 07:32 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2015 10:15 PM (IST)
विरोध आइएस का, उसके झंडे का नहीं

लंदन। ऐसी घटना यदि किसी अन्य देश में हुई होती तो शायद उस व्यक्ति को फौरन जेल में ठूंस दिया जाता, लेकिन लंदन की सड़कों पर इस्लामिक स्टेट (आइएस) का झंडा लेकर चहलकदमी करने वाले एक शख्स को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया।

लंदन में संसद भवन के सामने एक व्यक्ति अपने कंधे पर एक छोटी सी लड़की को उठाए घूम रहा था। उस व्यक्ति के कंधों पर आइएस का काले रंग का झंडा लिपटा था। उसके कंधे पर बैठी लड़की के हाथ में भी वैसा ही झंडा लहरा रहा था। बेखौफ घूमते उस व्यक्ति की तस्वीर पास ही टहल रहे एक पर्यटक ने उतारी और उसे ऑनलाइन पोस्ट कर दिया।

पुलिस ने उस व्यक्ति को रोककर उससे पूछताछ की और कुछ देर बाद उसे जाने दिया। लंदन पुलिस के बयान में कहा गया है कि उस व्यक्ति ने कोई कानून नहीं तोड़ा है। केवल झंडा फहराना कोई अपराध नहीं होता। पुलिस के अनुसार, 'आइएस को सहयोग देना या उसकी सदस्यता प्राप्त करना गैरकानूनी है। लेकिन अपने लिए स्वायत्त राज्य की मांग करना कोई अपराध नहीं है।' हालांकि पुलिस द्वारा उस व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किए जाने पर लोगों ने सोशल मीडिया पर बेहद कड़ी प्रतिक्रियाएं दी हैं। यह घटना तब सामने आई है, जब इसी मंगलवार को लंदन में 7/7 बम धमाके की दसवीं बरसी मनाई जाने वाली है।

chat bot
आपका साथी