डोनाल्‍ड ट्रंप के विरोध में प्रियंका चोपड़ा

अमेरिका में डोनाल्‍ड ट्रंप द्वारा मुस्‍लिम प्रवासियों पर प्रतिबंध लगाए जाने पर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने विरोध जताया है।

By Monika minalEdited By: Publish:Wed, 27 Apr 2016 01:54 PM (IST) Updated:Wed, 27 Apr 2016 02:36 PM (IST)
डोनाल्‍ड ट्रंप के विरोध में प्रियंका चोपड़ा

न्यूयार्क। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आतंक से अमेरिका को बचाने के लिए उठाए गए कदम पर कड़ा विरोध जताया है। डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका में राष्ट्रपति की रेस में शामिल रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार हैं।

रघुराम, सानिया, प्रियंका दुनिया के 100 प्रभावशाली हस्तियों में शामिल:TIME

अमेरिका में ट्रंप द्वारा मुस्लिम प्रवासियों पर प्रतिबंध लगाए जाने के निर्णय को गलत बताते हुए प्रियंका ने कहा कि ऐसा करने से आतंक से अमेरिका सुरक्षित नहीं हो जाएगा। प्रियंका ने कहा, ‘मेरे विचार से आप किसी पर प्रतिबंध नहीं लगा सकते।‘

उल्लेखनीय है कि ट्रंप ने पहले कहा था, 'मैं इस देश की सुरक्षा चाहता हूं। हमें चरमपंथी इस्लाम से गंभीर समस्या है। यह सिर्फ यहां की समस्या नहीं है, दुनिया में हर जगह यही समस्या है।’

टाइम मैगजीन की ओर से दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा व डोनाल्ड ट्रंप का नाम भी शामिल है। इस सूची में ऑस्कर विजेता अभिनेता लियोनार्दो दिकैपरियो, फेसबुक के संस्थापक और सीइओ मार्क जुकरबर्ग, गायक निकी मिनाज और ट्रंप हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: ट्रंप ने पांच तो हिलेरी ने तीन राज्यों में दर्ज की जीत

प्रियंका अमेरिकी सीरीज ‘क्वांटिको’ में एक्टिंग कर रही हैं। भारत में स्टार वर्ल्ड और स्टार वर्ल्ड एचडी पर आने वाले सीरीज ‘क्वांटिको’ में एफबीआइ एजेंट के रोल के बाद उन्हें ‘बेवाच’ में भी रोल मिला है।

chat bot
आपका साथी