पादरियों ने गोपनीय रखे थे सैकड़ों बच्चों का यौन उत्पीड़न

दो रोमन कैथोलिक बिशप ने 40 साल से ज्यादा अवधि के दौरान बच्चों का यौन उत्पीड़न करने वाले 50 से ज्यादा पादरियों या धार्मिक नेताओं को छिपाने में मदद की थी। ग्रांड ज्यूरी रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई।

By Atul GuptaEdited By: Publish:Wed, 02 Mar 2016 08:52 AM (IST) Updated:Wed, 02 Mar 2016 09:28 AM (IST)
पादरियों ने गोपनीय रखे थे सैकड़ों बच्चों का यौन उत्पीड़न

अल्टूना, एमपी। दो रोमन कैथोलिक बिशप ने 40 साल से ज्यादा अवधि के दौरान बच्चों का यौन उत्पीड़न करने वाले 50 से ज्यादा पादरियों या धार्मिक नेताओं को छिपाने में मदद की थी। दोनों पादरियों ने पेन्सल्वानिया डिओसेस का नेतृत्व किया था। मंगलवार को जारी ग्रांड ज्यूरी रिपोर्ट में इस आशय की जानकारी दी गई है।

अल्टूना-जोहन्सटाउन डिओसेस रिपोर्ट गुप्त अभिलेखागार से प्राप्त प्रमाणों पर आंशिक रूप से आधारित है। पेन्स्लानिया अटार्नी जनरल कैथलीन कैने ने कहा कि ये प्रमाण पिछले वर्ष जारी तलाशी वारंट से मिले हैं।

एक बयान में कैने ने बताया है, 'बच्चों को शिकार करने का पता चला। उन लोगों ने जहां खुद को अत्यंत सुरक्षित पाया उस जगह पर शिकार किया। कोई आपराधिक आरोप नहीं दर्ज किया गया क्योंकि इनमें से कुछ शिकारी दुनिया से जा चुके हैं। कानून की सीमा पार हो चुकी है और कुछ मामलों में पीडि़त भी पूछताछ से आतंकित हैं।'

पढ़ें-चर्च का पादरी 7 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

chat bot
आपका साथी