मोदी ने इवांका को दिया भारत यात्रा का निमंत्रण

डोनाल्ड ट्रंप के साथ संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित करते हुए मोदी ने इवांका को भारत आने के लिए आमंत्रित किया।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Publish:Tue, 27 Jun 2017 04:53 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jun 2017 04:53 PM (IST)
मोदी ने इवांका को दिया भारत यात्रा का निमंत्रण
मोदी ने इवांका को दिया भारत यात्रा का निमंत्रण

वाशिंगटन, आइएएनएस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप को भारत दौरे के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने मोदी के इस निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।

डोनाल्ड ट्रंप के साथ संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, 'मैंने वैश्विक उद्यमिता मंच के लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए इवांका को आमंत्रित किया है। इसे इवांका ट्रंप ने स्वीकार कर लिया है।' दोनों नेता भारत और अमेरिका के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। पीएम मोदी ने ट्रंप और उनके परिवार को भी भारत दौरे के लिए आमंत्रित किया है। इवांका उद्यमी और पूर्व फैशन मॉडल हैं। वह इस समय अपने पिता की सहायक की भूमिका में हैं।

राजनीति से दूर रहना चाहती हैं ट्रंप की बेटी

डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी बेटी इवांका का कहना है कि वह अपने पिता की सलाहकार होने के बावजूद राजनीति से दूर रहने का प्रयास करती हैं। फॉक्स न्यूज को दिए साक्षात्कार में इवांका ने अपने पिता की तारीफ में कहा, 'उनकी राजनीतिक समझ अद्भुत है। मैं पहले दिन से इसका हिस्सा बनकर खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं।' ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के बाद दामाद जेरेड कुश्नर को अपना वरिष्ठ सलाहकार और बेटी इवांका को सहायक सलाहकार बनाया था। 35 वर्षीय इवांका भी अपने पति की तरह इस काम के लिए कोई वेतन नहीं लेती हैं।

यह भी पढ़ें: नीदरलैंड में पीएम मोदी, डच पीएम ने कहा- भारत बना वैश्विक आर्थिक शक्ति

chat bot
आपका साथी