पाकिस्तान का दावा: भारत बना रहा है ‘गुप्त परमाणु शहर’

उन्होंने कहा कि भारत गुप्त परमाणु शहर का निर्माण कर रहा है…उसने परमाणु हथियारों का जखीरा एकत्र कर लिया है जो क्षेत्र में सामरिक संतुलन को कमजोर करने का खतरा पैदा करता है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Thu, 09 Feb 2017 07:47 PM (IST) Updated:Thu, 09 Feb 2017 11:29 PM (IST)
पाकिस्तान का दावा: भारत बना रहा है ‘गुप्त परमाणु शहर’
पाकिस्तान का दावा: भारत बना रहा है ‘गुप्त परमाणु शहर’

इस्लामाबाद(प्रेट्र)। पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत ऐसा गोपनीय परमाणु शहर बना रहा है जहां पर उसके परमाणु हथियारों का भारी जखीरा रखा जाएगा। यह गोपनीय शहर अति सुरक्षित होगा और इसे हर तरह के हमले से बचाने के इंतजाम होंगे। पाकिस्तान ने इस निर्माण को क्षेत्र की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा करार दिया। साथ ही कहा, भारत द्वारा हाल ही में किये गए लंबी दूरी की मिसाइल के परीक्षण से क्षेत्र में शक्ति का संतुलन बिग़़ड गया है।
पाकिस्तानी विदेश विभाग के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने कहा, रक्षा के क्षेत्र में भारत की कोशिश चिंता में डालने वाली है। अंतरराष्ट्रीय बिरादरी को भारत को परंपरागत और गैर परंपरागत हथियारों का भंडार तेजी से ब़़ढाने से रोकना चाहिए। प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान को अलग-थलग करने का भारतीय अभियान असफल रहा है। नियंत्रण रेखा पर शांति स्थापित करने के पाकिस्तान के प्रयासों का भारत को भी सकारात्मक जवाब देना चाहिए।

पाकिस्तान भारत सहित अपने सभी पड़ोसियों के साथ शांतिपूर्ण और मित्रता वाले संबंध रखने का पक्षधर है। वह इसके लिए बातचीत करना चाहता है लेकिन भारत सकारात्मक जवाब नहीं दे रहा। भारत का यह रख हतोत्साहित करने वाला है। प्रवक्ता ने भारत पर नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का लगातार उल्लंघन करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि वह आतंकी संगठनों को धन मुहैया कराकर पाकिस्तान में अशांति भी पैदा कर रहा है। भारत के इस रख से क्षेत्र की शांति और स्थिरता को खतरा पैदा हो गया है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस पर ध्यान देना चाहिए।

पढ़ेंः पाकिस्तानी सैन्य अभ्यास को नौसेना ने नहीं दी तवज्जो

chat bot
आपका साथी