पाक सैनिकों के हवाई हमले में 35 आतंकवादी ढेर

इस्लामाबाद। उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र में बुधवार को पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से की गई हवाई हमले में 35 तालिबानी आतंकवादी मारे गए। सवाल घाटी में आज सुबह की गई इस कार्रवाई के दौरान भाग रहे इन सभी आतंकवादियों को मार गिराया गया। बीते महिने पाकिस्तान ने कबायली इलाके में छिपे आतंकवादियों के खिलाफ जर्ब-ए-अज्ब अभियान शु

By Edited By: Publish:Wed, 16 Jul 2014 03:10 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jul 2014 03:14 PM (IST)
पाक सैनिकों के हवाई हमले में 35 आतंकवादी ढेर

इस्लामाबाद। उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र में बुधवार को पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से की गई हवाई हमले में 35 तालिबानी आतंकवादी मारे गए। सवाल घाटी में आज सुबह की गई इस कार्रवाई के दौरान भाग रहे इन सभी आतंकवादियों को मार गिराया गया।

बीते महिने पाकिस्तान ने कबायली इलाके में छिपे आतंकवादियों के खिलाफ जर्ब-ए-अज्ब अभियान शुरु किया है। मिराली क्षेत्र में कल हुए मुठभेड़ के दौरान 5 जवान एवं 11 आतंकवादियों के मारे जाने के बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने आज हवाई हमला कर 35 तालिबानी आतंकवादियों को मार गिराया। अब तक पाकिस्तानी सैनिकों की कार्रवाई के दौरान 480 आतंकवादियों की मौत हो चुकी है।

पढ़ें : तालिबान के महत्वपूर्ण शहर पर पाकिस्तानी सेना का कब्जा

पढ़ें : पाक में आठ लाख लोग हुए विस्थापित

chat bot
आपका साथी