उत्तरी कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने अब अपने सेना प्रमुख को फांसी पर लटकाया

उत्तर कोरिया ने अपने सैन्य प्रमुख री योंग जिल को फांसी पर लटका दिया है। दक्षिण कोरिया की योनहाप समाचार एजेंसी ने यह दावा किया है। अगर यह दावा सही है तो उत्तर कोरिया में बड़े पदों पर बैठे लोगों को मृत्युदंड देने की श्रृंखला में यह ताजा मामला है।

By Rajesh KumarEdited By: Publish:Wed, 10 Feb 2016 06:03 PM (IST) Updated:Wed, 10 Feb 2016 07:41 PM (IST)
उत्तरी कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने अब अपने सेना प्रमुख को फांसी पर लटकाया

सियोल। उत्तर कोरिया ने अपने सैन्य प्रमुख री योंग जिल को फांसी पर लटका दिया है। दक्षिण कोरिया की योनहाप समाचार एजेंसी ने यह दावा किया है। अगर यह दावा सही है तो उत्तर कोरिया में बड़े पदों पर बैठे लोगों को मृत्युदंड देने की श्रृंखला में यह ताजा मामला है। इससे पहले उत्तर कोरिया के युवा तानाशाह किम जोंग उन ने रक्षा मंत्री सहित अपने कई शक्तिशाली रिश्तेदारों को निर्मम मौत की सजा दी थी।

सैन्य प्रमुख को मौत की सजा दिए जाने की खबर उस समय आई है जब उत्तर कोरिया के रॉकेट छोड़ने से पड़ोसी देशों से उसके संबंधों में तनाव एकदम से बढ़ गया है। दक्षिण कोरिया समेत सभी पड़ोसी देशों और अमेरिका का दावा है कि उत्तर कोरिया ने रविवार को लंबी दूरी की मिसाइल का परीक्षण किया।

इससे करीब एक महीने पहले उत्तर कोरिया ने अपना चौथा परमाणु परीक्षण किया था। कहा जा रहा है कि वह हाइड्रोजन बनाने का परीक्षण था। एक अन्य सूत्र ने भी रायटर से पुष्टि की है कि री योंग जिल को फांसी पर चढ़ा दिया गया है। लेकिन दक्षिण कोरिया के खुफिया विभाग ने इस खबर को पुष्ट करने से इन्कार किया है।

उत्तर कोरिया की पीपुल्स आर्मी के प्रमुख थे। पता चला है कि उन्हें भ्रष्टाचार और साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार करके फांसी पर चढ़ाया गया। सन 2013 में तानाशाह किम जोंग उन के रिश्तेदार जांग सोंग थेक को मृत्युदंड दिया गया था। जांग को किम जोंग के बाद देश में सबसे शक्तिशाली व्यक्ति माना जाता था।

उनको भी भ्रष्टाचार के आरोप में सजा दी गई थी। जबकि मई 2015 में तत्कालीन रक्षा मंत्री को तोप से उड़ा दिया गया था। किम जोंग उन ने अपने पिता किम जोंग इल के निधन के बाद सन 2011 में देश की सत्ता संभाली थी।

chat bot
आपका साथी