ट्रंप का रूस के साथ सांठगांठ के सुबूत नहीं : व्हाइट हाउस

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता सीआन स्पिसर ने कहा, 'स्पष्ट है कि कुछ भी नहीं मिला है।

By Manish NegiEdited By: Publish:Tue, 21 Mar 2017 07:28 PM (IST) Updated:Tue, 21 Mar 2017 07:35 PM (IST)
ट्रंप का रूस के साथ सांठगांठ के सुबूत नहीं : व्हाइट हाउस
ट्रंप का रूस के साथ सांठगांठ के सुबूत नहीं : व्हाइट हाउस

वाशिंगटन, प्रेट्र। व्हाइट हाउस ने कहा है कि ट्रंप और रूस के बीच सांठगांठ का कोई सुबूत नहीं मिला है। इससे पहले एफबीआइ ने पिछले वर्ष हुए राष्ट्रपति चुनाव के दौरान रूसी हस्तक्षेप की जांच की पुष्टि की थी। एफबीआइ ने ट्रंप के प्रचार और मास्को के बीच संभावित संपर्क की भी जांच होने की जानकारी दी थी।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता सीआन स्पिसर ने कहा, 'स्पष्ट है कि कुछ भी नहीं मिला है। ओबामा के वरिष्ठ गुप्तचर अधिकारी ने रिकार्ड पर पुष्टि की है कि ट्रंप का रूस के साथ सांठगांठ होने का कोई प्रमाण नहीं है।' उन्होंने कहा कि सुनवाई से कुछ नई सूचना सामने आई है।

स्पिसर ने कहा, 'ओबामा के कार्यालय से विदा होने से पहले मिशेल फलयन का नाम सामने आया था। गैरकानूनी रूप से उनका नाम मीडिया में जाहिर किया गया था। एनएसए के निदेशक रोगर्स ने कहा था कि इस तरह व्यक्तियों का नाम जाहिर होने से राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरा पैदा हो सकता है। इस तथ्य पर ध्यान नहीं दिया गया।'

व्हाइट हाउस के नजदीक पहुंच संदिग्ध बोला, 'मेरे पास है बम'

chat bot
आपका साथी