नासा ने खोजा बौने ग्रह का चांद

नासा ने मेकमेक ग्रह के एक छोटे चांद का पता लगाया है। इस चांद को एमके-2 नाम दिया गया है।

By Manish NegiEdited By: Publish:Wed, 27 Apr 2016 04:50 PM (IST) Updated:Wed, 27 Apr 2016 04:59 PM (IST)
नासा ने खोजा बौने ग्रह का चांद

वाशिंगटन, (पीटीआई)। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बौने ग्रह मेकमेक के एक छोटे चांद का पता लगाया है। मेकमेक कुइपर बेल्ट का दूसरा सबसे चमकदार और बर्फीला बौना ग्रह है। कुइपर बेल्ट में कई बौने ग्रह हैं।

मेकमेक के इस चांद को एमके-2 नाम दिया गया है। इसका वैज्ञानिक नाम एस/2015 (136472) 1 है। वैज्ञानिकों ने बताया कि इस चांद की चमक मेकमेक की तुलना में 1,300 गुना कम है। इस चांद की मेकमेक से दूरी 20,921 किमी है और इसका व्यास 160 किमी है। मेकमेक का व्यास 1,400 किमी है और इसकी खोज 2005 में हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय खगोल शास्त्रियों ने पांच बौने ग्रहों को पहचाना है, जिनमें से एक मेकमेक है। मेकमेक के चांद की खोज के लिए हब्बल की उसी तकनीक का इस्तेमाल किया गया, जिससे 2005, 2011 और 2012 में प्लूटो के छोटे उपग्रहों को देखा गया था। शुरुआत के कई प्रयास असफल होने के बाद मेकमेक के इस चांद को देखा जा सका।

शनि ग्रह के बाद चांद पर रोबोटिक सिस्टम की मदद से जीवन खोजेेगा नासा

chat bot
आपका साथी