नासा ने एक और नए ग्रह का पता लगाया

अंतरिक्ष वैज्ञानिक सौरमंडल से बाहर अब तक तकरीबन तीन हजार नए ग्रहों का पता लगा चुके हैं।नए ग्रह की खोज केपलर टेलीस्कोप की मदद से की गई है।

By Rahul SharmaEdited By: Publish:Tue, 21 Jun 2016 04:31 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jun 2016 04:49 PM (IST)
नासा ने एक और नए ग्रह का पता लगाया

वाशिंगटन, आइएएनएस। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सौरमंडल से बाहर एक और ग्रह का पता लगाया है। आकार में वरुण (नेप्चून) से थोड़े बड़े के2-33बी नामक इस ग्रह की उम्र 50 लाख से एक करोड़ वर्ष के बीच होने का अनुमान लगाया गया है। अंतरिक्ष वैज्ञानिक सौरमंडल से बाहर अब तक तकरीबन तीन हजार नए ग्रहों का पता लगा चुके हैं।

नए ग्रह की खोज केपलर टेलीस्कोप की मदद से की गई है। कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के ट्रेवर डेविड ने बताया कि पृथ्वी की उम्र 4.5 अरब वर्ष है। ऐसे में के2 युवा ग्रह है। यह ग्रह हर पांच दिन में एक बार तारे की परिक्रमा करता है। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि इसके बनने की प्रक्रिया के बारे में पता लगाकर पृथ्वी की उत्पत्ति के संबंध में नई जानकारी जुटाई जा सकेगी। उन्होंने बताया कि नए ग्रह और तारे की बीच की दूरी बुध और सूर्य के बीच की दूरी से दस गुना तक कम है। मालूम हो कि किसी भी ग्रह के निर्माण की प्रक्रिया में हजारों वर्ष का समय लगता है।

यह भी पढ़ें- नासा ने पहली बार मंगल पर मौसमी धूल भरे तूफान का किया खुलासा

नासा ने खोजा बौने ग्रह का चांद

chat bot
आपका साथी