मंगल के रहस्यमयी चट्टानों की जांच करेगा क्यूरॉसिटी

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने शुक्रवार को कहा कि मार्स क्यूरोसिटी रोवर यान लाल ग्रह मंगल पर रहस्यमयी चट्टानों की जांच करेगा। रोवर पिछली पहाड़ियों पर चढ़ते हुए जिन अजीबोगरीब चट्टानों को देखता हुआ आया था, इसी मार्ग पर दोबारा जाकर वह उनमें से कुछ की जांच करेगा। मंगल के

By Sachin kEdited By: Publish:Fri, 21 Nov 2014 04:33 PM (IST) Updated:Fri, 21 Nov 2014 11:49 PM (IST)
मंगल के रहस्यमयी चट्टानों की जांच करेगा क्यूरॉसिटी

वाशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने शुक्रवार को कहा कि मार्स क्यूरोसिटी रोवर यान लाल ग्रह मंगल पर रहस्यमयी चट्टानों की जांच करेगा।

रोवर पिछली पहाड़ियों पर चढ़ते हुए जिन अजीबोगरीब चट्टानों को देखता हुआ आया था, इसी मार्ग पर दोबारा जाकर वह उनमें से कुछ की जांच करेगा। मंगल के माउंट शार्प पर वह इन रहस्यमयी चट्टानों की आंतरिक परतों की जांच करेगा।

इस मार्ग पर पहला लक्ष्य पेलोना नाम की चट्टान होगी। ये पहारुम्प हिल्स पर दानेदार चट्टान है। इसे सितंबर में रोवर ने कैमरे में कैद किया था। इसके बाद पिंक क्लिफ नामक चट्टान का मुआयना होगा।

कैलीफोर्निया की पासाडेना स्थित नासा की जेट प्रपलजन लेबोरेट्री में क्यूरोसिटी के वैज्ञानिक अश्विन वासवाड़ा ने बताया कि जब मंगल की सतह पर चट्टानों में अधिक भिन्नता दिखती है तो खोज की संभावना बढ़ जाती है।

पढ़ेंः अंतरिक्ष स्टेशन से लौटे तीन सदस्य

धूमकेतु पर पहली बार उतरा अंतरिक्ष यान

chat bot
आपका साथी