हिमस्खलन में 13 नेपाली पर्वतारोही गाइडों की मौत

काठमांडू। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर हुए हिमस्खलन में 13 नेपाली पर्वतारोही गाइडों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।

By Edited By: Publish:Fri, 18 Apr 2014 04:56 PM (IST) Updated:Fri, 18 Apr 2014 05:46 PM (IST)
हिमस्खलन में 13 नेपाली पर्वतारोही गाइडों की मौत

काठमांडू। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर हुए हिमस्खलन में 13 नेपाली पर्वतारोही गाइडों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।

हिमस्खलन की यह घटना शुक्रवार 6.45 बजे 5,800 मीटर की ऊंचाई पर 'पॉपकोर्न फील्ड' नाम की जगह पर हुई। यह जगह खतरनाक 'खुंबू आइसफॉल' के बीच रास्ते में पड़ती है। द हिमालया टाइम्स की रिपोर्ट में 'पीस नेपाल ट्रैक्स' के प्रबंध निदेशक जीवन घिमिरे ने बताया, 'अब तक सात शव निकालने जा चुके हैं जबकि पांच शव बर्फ के नीचे दबे हुए हैं। हिमस्खलन के बाद से नेपाल के पहाड़ी इलाकों के कुछ शेरपाओं का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। ये लोग दूसरे पर्वतारोहियों की रस्सियां व अन्य रसद का सामान ले जाने के लिए उनके साथ थे।'

आठ पर्वतारोहियों को बचा कर इलाज के लिए चिकित्सा शिविर में लाया गया है। बचाव अभियान चलाने के लिए काठमांडू से हेलिकॉप्टर भेजे गए हैं।

chat bot
आपका साथी