रूस में 450 बच्चों को हवस का शिकार बनाने वाला गिरफ्तार

रूस में साढे चार सौ से ज्यादा बच्चों का यौन शोषण करने के आरोप में एक पुरुष नर्स को गिरफ्तार किया गया है।

By Edited By: Publish:Thu, 06 Dec 2012 12:55 PM (IST) Updated:Thu, 06 Dec 2012 05:11 PM (IST)
रूस में 450 बच्चों को हवस का शिकार बनाने वाला गिरफ्तार

मास्को। रूस में साढे चार सौ से ज्यादा बच्चों का यौन शोषण करने के आरोप में एक पुरुष नर्स को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि दिमित्री जिडकोव को एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ यौन शोषण करने के शक में हिरासत में लिया गया था। जब पुलिस छानबीन करने उसके घर पहुंची तो पाया कि उसके कंप्यूटर में 450 से ज्यादा बच्चों के बारे में जानकारी थी। माना जा रहा है कि जिडकोव ने इन बच्चों का यौन शोषण किया है। जांच टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने अपराध की आंशिक स्वीकारोक्ति कर ली। कोर्ट से आरोपी को रिमांड पर लेने के बाद पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी