मैक्सिको में अस्‍पताल की छत पर विमान से फेंका गया एक शख्‍स का शव!

स्थानीय मीडिया ने बताया कि ये दो शव भी उसी विमान से फेंके गए, जिससे अस्पताल की छत पर शव फेंका गया था।

By Tilak RajEdited By: Publish:Thu, 13 Apr 2017 11:27 AM (IST) Updated:Thu, 13 Apr 2017 11:34 AM (IST)
मैक्सिको में अस्‍पताल की छत पर विमान से फेंका गया एक शख्‍स का शव!
मैक्सिको में अस्‍पताल की छत पर विमान से फेंका गया एक शख्‍स का शव!

मैक्सिको, रायटर। बुधवार को मैक्सिको के उत्तरी सिनालोआ राज्य में हॉस्पिटल के बाहर खड़े लोग तब चौंक गए, जब प्‍लेन से एक व्‍यक्ति का शव अस्‍पताल की छत पर फेंका गया। सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा अधिकारी ने बात की पुष्टि कर दी है कि अस्‍पताल की छत से एक शव बरामद किया गया है। 

बता दें कि मैक्सिको का उत्तरी सिनालोआ राज्य कुख्यात नशीली दवाओं के तस्करों का गढ़ कहा जाता है। एक पुलिस अधिकारी ने नाम गुप्‍त रखने की शर्त पर बताया कि शव शहर के एल्डोरैडो में स्थित आईएमएसएस अस्पताल की छत पर फेंका गया। स्थानीय समय के अनुसार तब लगभग 7:30 बजे थे।

अस्‍पताल के बाहर खड़े जिन लोगों ने शव को फेंकते हुए देखा, उन्‍होंने बताया कि जिस प्‍लेन से शव को फेंका गया, वो काफी नीचे उड़ान भर रहा था। वहीं बुधवार को सिनालोआ के डिप्टी अटार्नी जनरल जेसस मार्टिन रोबल्स ने भी इस बात की पुष्टि की, कि अस्‍पताल की छत से एक शव बरामद किया गया है। शव पर काफी चोट के निशान हैं। ऐसा लगता है कि चोटों की वजह से ही इस शख्‍स की जान गई होगी। हालांकि उन्‍होंने इस बात की पुष्टि नहीं की कि शव को विमान से अस्‍पताल की छत पर फेंका गया था। 

उधर सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा अधिकारी ने बताया कि दो और शव शहर में पाए गए हैं। ये शव क्यूलियान के करीब 60 किलोमीटर (40 मील) दक्षिण में पाए गए हैं। स्थानीय मीडिया ने बताया कि ये दो शव भी उसी विमान से फेंके गए, जिससे अस्पताल की छत पर शव फेंका गया था।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका की पहली मुस्लिम महिला जज हडसन नदी में पाई गईं मृत

chat bot
आपका साथी