देश द्रोह के आरोप में मलेशियाई छात्र को एक साल की सजा

क्वालालांपुर। मलेशिया की एक कोर्ट ने एक युवक को सरकार के खिलाफ देशद्रोह के आरोप में एक वर्ष की कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस मामले में आदम अदली को दोषी मानते हुए यह सजा सुनाई है। उसको इस आरोप में पिछले वर्ष गिरफ्तार किया गया था। आदिल पर आरोप था कि उसने देश में हुए चुनाव के दौरान राजनीतिक पार्टि

By Edited By: Publish:Fri, 19 Sep 2014 03:30 PM (IST) Updated:Fri, 19 Sep 2014 03:30 PM (IST)
देश द्रोह के आरोप में मलेशियाई छात्र को एक साल की सजा

क्वालालांपुर। मलेशिया की एक कोर्ट ने एक युवक को सरकार के खिलाफ देशद्रोह के आरोप में एक वर्ष की कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस मामले में आदम अदली को दोषी मानते हुए यह सजा सुनाई है। उसको इस आरोप में पिछले वर्ष गिरफ्तार किया गया था। आदिल पर आरोप था कि उसने देश में हुए चुनाव के दौरान राजनीतिक पार्टियों के खिलाफ गलत बयानबाजी की थी। हालांकि उसको बाद में जमानत पर रिहा भी कर दिया गया है।

पिछले साल इस आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से कई लोगों को सरकारी अधिकारियों पर की गई गलत बयानबाजी के आरोप में गिरफ्तार किया था।

chat bot
आपका साथी