नीलाम होगी हुसैन की मशहूर पेंटिंग 'भोपाल'

लंदन। भारतीय चित्रकार एमएफ हुसैन की प्रसिद्ध कृति 'भोपाल' की यहां आगामी आठ अक्टूबर को नीलामी की जाएगी। वर्ष 1

By Edited By: Publish:Fri, 20 Sep 2013 05:27 PM (IST) Updated:Fri, 20 Sep 2013 05:29 PM (IST)
नीलाम होगी हुसैन की  मशहूर पेंटिंग 'भोपाल'

लंदन। भारतीय चित्रकार एमएफ हुसैन की प्रसिद्ध कृति 'भोपाल' की यहां आगामी आठ अक्टूबर को नीलामी की जाएगी। वर्ष 1984 में भोपाल गैस त्रासदी पर बनी इस कृति के तीन लाख पौंड (करीब तीन करोड़ रुपये) में बिकने की उम्मीद है।

नीलामी कर्ता बोहमास ने हुसैन के अलावा भारतीय चित्रकार सैयद हैदर रजा और फ्रांसिस न्यूटन सूजा की कलाकृतियों को भी नीलामी में रखा है। लंदन की न्यू बॉंड स्ट्रीट स्थित इंडियन एंड इस्लामिक आर्ट सेल में आगामी 8 अक्टूबर को यह नीलामी आयोजित की जाएगी। तैलीय रंगों से बनी भोपाल नाम की पेंटिंग के नीचे हुसैन के हस्ताक्षर हैं। मशहूर कलाकार पाब्लो पिकासो को जिस तरह स्पेन के गृह युद्ध ने पूरी तरह से हिला कर रख दिया था, उसी तरह से भोपाल में हुई दुनिया की सबसे भयावह गैस त्रासदी ने हुसैन के भीतर के कलाकार को झकझोर दिया था। पिकासो ने गृहयुद्ध का दंश झेल रहे स्पेन को 'गुएरनिका' नाम की पेटिंग में उकेरा था। 'भोपाल' में हुसैन का काम भले ही पिकासो से प्रेरित दिखता हो, लेकिन वह अपने आस पास के माहौल से प्रभावित थे। सैयद हैदर रजा की 'बिंदू' को दूसरी सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाली कलाकृति के रूप में देखा जा रहा है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी