ईरान में एक दिन में 20 सुन्नी आतंकियों को फांसी पर लटकाया

ईरान में 20 सुन्नी अातंकवादियों को फांसी पर लटका दिया गया। इन पर महिलाअइों अौर बच्चों की हत्या का अारोप था।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Thu, 04 Aug 2016 03:48 PM (IST) Updated:Thu, 04 Aug 2016 04:20 PM (IST)
ईरान में एक दिन में 20 सुन्नी आतंकियों को फांसी पर लटकाया

तेहरान, एएफपी। ईरान में एक दिन में 20 सुन्नी आतंकियों को फांसी पर लटका दिया गया। इन लोगों को हत्याओं और देश की सुरक्षा कमजोर करने के लिए मौत की सजा सुनाई गई थी। ये सभी आतंकी समूह तौहीद के सदस्य थे।

आइआरआइबी टेलीविजन ने मुख्य अभियोजक मुहम्मद जावेद मोंताजरी के हवाले से कहा, 'इन लोगों ने महिलाओं और बच्चों की हत्याएं की थीं। देश की सुरक्षा के खिलाफ काम किया था। इन सभी को मंगलवार को फांसी पर लटकाकर मौत की सजा दी गई।'

इसके पहले ईरान के खुफिया मंत्रालय ने एक बयान में 2009 से 2011 के बीच हुए 24 सशस्त्र हमलों का विवरण दिया। मंत्रालय ने बताया कि आतंकी समूह 'तौहीद और जिहाद' तीन पश्चिमी प्रांतों में 21 लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार था। इसके 102 सदस्यों और समर्थकों की पहचान की गई थी। कुछ पुलिस कार्रवाई में मारे गए और कुछ गिरफ्तार किए गए।

पढ़ेंः माअोवादी नेता प्रचंड ने नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

chat bot
आपका साथी