पाक में हेलीकॉप्टर हादसे में घायल इंडोनेशियाई राजदूत की मौत

गुलाम कश्मीर में हेलीकॉप्टर हादसे में गंभीर रूप से घायल पाकिस्तान में इंडोनेशिया के राजदूत बुरहान मोहम्मद की मंगलवार को मौत हो गई। गंभीर चोटों के बाद सिंगापुर में उनका इलाज चल रहा था। इंडोनेशिया के विदेश मंत्री रत्‍‌नो मारसुदी ने यह जानकारी दी। इस हादसे में जान गंवाने वाले

By Murari sharanEdited By: Publish:Tue, 19 May 2015 05:14 PM (IST) Updated:Tue, 19 May 2015 05:35 PM (IST)
पाक में हेलीकॉप्टर हादसे में घायल इंडोनेशियाई राजदूत की मौत

जकार्ता। गुलाम कश्मीर में हेलीकॉप्टर हादसे में गंभीर रूप से घायल पाकिस्तान में इंडोनेशिया के राजदूत बुरहान मोहम्मद की मंगलवार को मौत हो गई। गंभीर चोटों के बाद सिंगापुर में उनका इलाज चल रहा था। इंडोनेशिया के विदेश मंत्री रत्‌नो मारसुदी ने यह जानकारी दी। इस हादसे में जान गंवाने वाले वे तीसरे विदेशी राजनयिक हैं।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी सेना का हेलीकॉप्टर एमआइ-17 आठ मई को गिलगित-बाल्तिस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। तालिबान ने इसे मार गिराने का दावा किया था। हालांकि पाकिस्तान ने इसे खारिज करते हुए कहा था कि दुर्घटना तकनीकी गड़बड़ी की वजह से हुई थी। हेलीकॉप्टर में 17 लोग सवार थे।

फिलीपींस और नॉर्वे के राजदूत सहित सात की मौके पर ही मौत हो गई थी। इनमें इंडोनेशियाई राजदूत की पत्‌नी हेरी लिस्त्यावती भी शामिल थीं। घायलों में पोलैंड और नीदरलैंड के राजदूत भी शामिल हैं।

पढ़ें: तालिबान का दावा - नवाज शरीफ को मारने के लिए किया था हमला

chat bot
आपका साथी