अमेरिका में बसे भारतीय-पाकिस्तानियों ने की शांति की अपील

नियंत्रण रेखा पर दो भारतीय सैनिकों की निर्मम हत्या के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच अमेरिका में बसे दोनों देशों के लोगों ने विवादों को सुलझाने के लिए अपनी सरकारों से वार्ता की अपील की है।

By Edited By: Publish:Mon, 28 Jan 2013 05:31 PM (IST) Updated:Mon, 28 Jan 2013 05:47 PM (IST)
अमेरिका में बसे भारतीय-पाकिस्तानियों ने की शांति की अपील

न्यूयॉर्क। नियंत्रण रेखा पर दो भारतीय सैनिकों की निर्मम हत्या के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच अमेरिका में बसे दोनों देशों के लोगों ने विवादों को सुलझाने के लिए अपनी सरकारों से वार्ता की अपील की है।

'इंडिया-पाकिस्तान पीस नाउ ग्लोबल विजिल' नामक कार्यक्रम का आयोजन रविवार को बोस्टन, कराची, लाहौर, लॉस एंजिलिस, मुंबई, दिल्ली, न्यूयॉर्क, टोरंटो और वाशिंगटन में किया गया। न्यूयॉर्क में कार्यक्रम का आयोजन महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास यूनियन स्क्वायर पर किया गया। इसमें भारतीय और पाकिस्तानी मूल के लोग शामिल हुए। उन्होंने युद्ध से बचने और शांति का संदेश दिया। लोगों ने भारत और पाकिस्तान से तनाव कम करने की अपील की। उन्होंने भारतीय सैनिकों की पाकिस्तानी सेना द्वारा हत्या करने के बाद युद्ध की आशंका संबंधी विचारों पर लगाम लगाने की अपील की। लोग अपने हाथ में 'होप फॉर पीस', 'डाउन विद वार-हाइप', 'इंडिया-पाकिस्तान फ्रेंड्स एक्रॉस एलओसी' और 'स्टे द पीस कोर्स' लिखे बैनर अपने हाथों में ले रखे थे।

कार्यक्रम के आयोजक इब्राहिम साजिद मलिक ने कहा, 'भारत और पाकिस्तान के बीच व्याप्त तनाव किसी के भी हित में नहीं है। मित्रतापूर्ण संबंध दोनों पड़ोसी देशों के लिए फायदेमंद होंगे। भारत के साथ तनावपूर्ण संबंध रखना पाकिस्तान के लिए अच्छा नहीं है। वहीं पाकिस्तान में अस्थिरता भारत के लिए ठीक नहीं है।'

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी