केरल के मंदिर ने जीता यूनेस्को पुरस्कार

केरल के भव्य श्री वडक्कुम्नाथन मंदिर ने यूनेस्को का शीर्ष पुरस्कार "अवार्ड ऑफ एक्सलेंस" जीता है। मंदिर को यह पुरस्कार उसके उल्लेखनीय संरक्षण प्रयासों के लिए प्रदान किया गया है। विश्व विरासत की हिफाजत करने वाली संयुक्त राष्ट्र की इस संस्था ने मंगलवार को मंदिर को पुरस्कार देने की घोषणा

By Manoj YadavEdited By: Publish:Tue, 01 Sep 2015 10:01 PM (IST) Updated:Tue, 01 Sep 2015 10:12 PM (IST)
केरल के मंदिर ने जीता यूनेस्को पुरस्कार

बैंकाक। केरल के भव्य श्री वडक्कुम्नाथन मंदिर ने यूनेस्को का शीर्ष पुरस्कार "अवार्ड ऑफ एक्सलेंस" जीता है। मंदिर को यह पुरस्कार उसके उल्लेखनीय संरक्षण प्रयासों के लिए प्रदान किया गया है। विश्व विरासत की हिफाजत करने वाली संयुक्त राष्ट्र की इस संस्था ने मंगलवार को मंदिर को पुरस्कार देने की घोषणा की।

श्री वडक्कुम्नाथन मंदिर ने यह शीर्ष अवार्ड सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए इस साल के एशिया प्रशांत धरोहर पुरस्कार श्रेणी में जीता है। एक बयान में यूनेस्को ने कहा, "यह पुरस्कार पवित्र स्थल के संरक्षण के प्रयासों का सम्मान करता है, जहां सदियों पुराने धार्मिक अनुष्ठानों और वास्तुशास्त्र पर केंद्रित विधियों को प्रयोग में लाया जाता है।"

इसके अलावा उत्तरी लाओस के लुआंग प्रबांग में सदरिग शेंग थांग मंदिर अवार्ड ऑफ मेरिट को जीता है। लाओस को मिलने वाला यूनेस्को का यह पहला पुरस्कार होगा। 150 साल पुराने चीनी-पुर्तगालियों के इस पूर्व आवास को एक धर्मशाला और म्यूजियम में तब्दील कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी