भारत और नेपाल ने प्रत्यर्पण संधि पर चर्चा की

भारत और नेपाल ने मंगलवार को दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि को अंतिम रूप देने और सीमा पर आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की। दोनों देश बाढ़ समस्या को हल करने पर भी सहमत हुए। एक दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे भारत के विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने राष्ट्रपति डॉ. राम बरन यादव, मंत्रि परिषद के अध्यक्ष

By Edited By: Publish:Tue, 09 Jul 2013 11:41 PM (IST) Updated:Tue, 09 Jul 2013 11:42 PM (IST)
भारत और नेपाल ने प्रत्यर्पण संधि पर चर्चा की

काठमांडू। भारत और नेपाल ने मंगलवार को दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि को अंतिम रूप देने और सीमा पर आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की। दोनों देश बाढ़ समस्या को हल करने पर भी सहमत हुए।

एक दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे भारत के विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने राष्ट्रपति डॉ. राम बरन यादव, मंत्रि परिषद के अध्यक्ष खिल राज रेगमी समेत शीर्ष नेताओं से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग को बढ़ाने का भरोसा दिलाया।

खुर्शीद ने नेपाली नेताओं को करीबी दोस्त की संज्ञा देते हुए कहा कि भारत नेपाल की शांति प्रक्रिया की सफलता के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नेपाल में साल नवंबर में प्रस्तावित आम चुनाव के लिए भारत की ओर से शुभकामनाएं भी दीं।

नेपाली विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अर्जुन बहादुर थापा के मुताबिक वार्ता के दौरान प्रत्यर्पण संधि को अंतिम रूप देने और सीमा पर आपराधिक गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए कानूनी सहायता मुहैया कराने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी