हिलेरी क्लिंटन ने बनाया पॉलिटिकल एक्‍शन ग्रुप 'ऑनवर्ड टुगेदर'

हिलेरी क्लिंटन ने इस ग्रुप की एक वेबसाइट भी लॉन्‍च की है। इसमें संस्‍था के लक्ष्‍य के बारे में विस्‍तार से बताया गया है।

By Tilak RajEdited By: Publish:Tue, 16 May 2017 10:53 AM (IST) Updated:Tue, 16 May 2017 10:53 AM (IST)
हिलेरी क्लिंटन ने बनाया पॉलिटिकल एक्‍शन ग्रुप 'ऑनवर्ड टुगेदर'
हिलेरी क्लिंटन ने बनाया पॉलिटिकल एक्‍शन ग्रुप 'ऑनवर्ड टुगेदर'

नई दिल्‍ली, एएनआइ। पिछले राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प को कड़ी टक्‍कर देने वालीं हिलेरी क्लिंटन ने ट्विटर पर एक नए पॉलिटिकल एक्‍शन ग्रुप की घोषणा की है। इस ग्रुप का नाम है 'ऑनवर्ड टुगेदर', जिसके बारे में हिलेरी ने कहा कि काफी चिंतन करने के बाद इसका स्‍वरूप सामने आया है।

हिलेरी ने ट्वीट कर इस ग्रुप को शुरू करने का उद्देश्‍य बताया। उनका मानना है कि जिस लोकतांत्रिक देश की जनता जागरूक रहती है, वहां लोकतंत्र और मजबूत होता है। उन्होंने लिखा, 'हम ऑनवर्ड टुगेदर की शुरुआत लोगों को लोगों को शामिल करने, व्यवस्थित करने, एक साथ आगे बढ़ने और यहां तक कि कार्यालय के लिए दौड़ने के लिए प्रोत्‍साहित करने के उद्देश्‍य से कर रहे हैं।'



पिछले चुनाव में करीब 66 मिलियन वोट अर्जित करने वालीं हिलेरी के ग्रुप आनवर्ड टुगेदर का लक्ष्‍य प्रगतिशील मूल्यों को आगे बढ़ाना है। यह संस्‍था आने वाली पीढ़ियों के लिए एक उज्‍ज्‍वल भविष्य का निर्माण करने के लिए काम करेगी।

हिलेरी ने इस ग्रुप की एक वेबसाइट भी लॉन्‍च की है। इसमें संस्‍था के लक्ष्‍य के बारे में विस्‍तार से बताया गया है। साथ ही वेबसाइट पर एक लिंक दिया गया है, जिसके जरिए इस ग्रुप को डोनेशन दी जा सकती है। साथ ही ग्रुप का हिस्‍सा भी बना जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: हिलेरी ने किया खुलासा, मेरी हार के लिए एफबीआई और विकीलीक्स जिम्मेदार

chat bot
आपका साथी