सुनामी प्रभावित जापानी शहर को उपहार में मिली सोने की छड़ें

कहते हैं ईश्वर देता है तो छप्पर फाड़ कर। जापान में 2011 में भूकंप के बाद आई सुनामी में तबाह हुए एक शहर के मछली बाजार और दो संस्थाओं को ऐसी ही सौगात मिली है। इन्हें तोहफे में सोने की छड़ें मिली हैं जिनकी कुल कीमत करीब तीन लाख डॉलर (करीब 1.63 करोड़ रुपये) है।

By Edited By: Publish:Fri, 22 Feb 2013 09:11 PM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2013 09:19 PM (IST)
सुनामी प्रभावित जापानी शहर को उपहार में मिली सोने की छड़ें

इशहीनोमाकी [जापान]। कहते हैं ईश्वर देता है तो छप्पर फाड़ कर। जापान में 2011 में भूकंप के बाद आई सुनामी में तबाह हुए एक शहर के मछली बाजार और दो संस्थाओं को ऐसी ही सौगात मिली है। इन्हें तोहफे में सोने की छड़ें मिली हैं जिनकी कुल कीमत करीब तीन लाख डॉलर [करीब 1.63 करोड़ रुपये] है।

टोक्यो से 350 किमी दूर इशहीनोमाकी में मछली बाजार के अध्यक्ष कुनियसे सूनो को 11 मार्च को आपदा की दूसरी बरसी से पहले इस महीने की शुरुआत में करीब दो किलोग्राम सोने की छड़ों का पार्सल मिला। उन्होंने बताया कि रहस्यमय पार्सल को खोलने पर उनके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा। उसमें 24 कैरेट की एक-एक किलोग्राम की दो छड़ें थीं। इनमें एक छड़ भूरे रंग के कागज में लिपटी थी जबकि दूसरी किसी मैगजीन के कागज में।

सूनो ने कहा कि भेजने वाले की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन हम उनका आभार जताना चाहते हैं। अगर संभव हो तो मैं 2015 में बाजार का निर्माण पूरा होने पर उन्हें आमंत्रित करना चाहूंगा। इन्हें टोक्यो के नगानो से भेजा गया है। पैकेट पर सिर्फ एक शब्द असिस्टेंट (मदद) लिखा था।

इशहीनोमाकी के पुनर्निर्माण में मदद कर रही सार्वजनिक निजी भागीदारी से चल रही कंपनी मैनबो को भी ऐसा ही पार्सल मिला है। मैनबो के सेतारो ओमोरी ने कहा कि सभी पार्सलों पर एक सी हैंडराइटिंग है। किसी ने इन्हें हमारी मदद के लिए भेजा है। वहीं गैरसरकारी संगठन चलाने वाले योशी कानेको ने कहा कि भारी से इस पार्सल को मैंने बेमन से खोला था, लेकिन उसमें सोने की छड़े देखकर मैं उछल पड़ा था। 11 मार्च, 2011 को आई सुनामी में 19 हजार लोग मारे गए थे। इनमें तीन हजार लोग इशहीनोमाकी से थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी