अमेरिका ने फ्रांसीसी आइएस आतंकी को मार गिराया

हमले के संबंध में फ्रांस के डीजीएससी इंटेलीजेंस सर्विस ने भी टिप्पणी करने से मना कर दिया। फ्रांस के अधिकारी कासिम के मारे जाने की पुष्टि करने में जुटे हैं।

By Monika minalEdited By: Publish:Sat, 11 Feb 2017 02:41 PM (IST) Updated:Sat, 11 Feb 2017 02:46 PM (IST)
अमेरिका ने फ्रांसीसी आइएस आतंकी को मार गिराया
अमेरिका ने फ्रांसीसी आइएस आतंकी को मार गिराया

वाशिंगटन, रायटर/एएफपी। अमेरिकी सेना ने इस्लामिक स्टेट (आइएस) के फ्रांसीसी आतंकी राशिद कासिम को इराक के मोसुल शहर में हुए हमले में मार गिराया। अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को पिछले 72 घंटे के दौरान मोसुल शहर के समीप हमले की जानकारी दी लेकिन फ्रांस में पैदा हुए कासिम के मारे जाने की पुष्टि नहीं की है।

पेंटागन के प्रवक्ता मरीन कोर मेजर एड्रियन जेटी रानकिने गालोवाय ने कहा, 'हमलोग अभी हमले के परिणाम का आकलन कर रहे हैं। सूचनाएं सामने आने पर हम उसे उपलब्ध कराएंगे।'

हमले के संबंध में फ्रांस के डीजीएससी इंटेलीजेंस सर्विस ने भी टिप्पणी करने से मना कर दिया। फ्रांस के अधिकारी कासिम के मारे जाने की पुष्टि करने में जुटे हैं।

राशिद कासिम ने पिछले वर्ष फ्रांस में एक वरिष्ठ पुलिसकर्मी और उनके सहयोगी पर हमला कराया था। चाकू से हुए हमले में दोनों मारे गए थे। इराक और सीरिया में आइएस के खिलाफ अमेरिका नीत गठबंधन सेना में फ्रांस भी शामिल है। 2015 से फ्रांस में हुए कई आतंकी हमलों में 238 लोग मारे गए हैं।

आस्ट्रेलिया ने आइएस लड़ाके की नागरिकता छीनी

आस्ट्रेलिया ने आइएस लड़ाके खालिद शैरोफ की नागरिकता छीन ली है। आस्ट्रेलिया में पहली बार आतंकवाद विरोधी कानून के तहत किसी नागरिक को नागरिकता से हाथ धोना पड़ा है। 2015 के कानून के तहत आस्ट्रेलिया आतंकवादी हमले में हाथ पाए जाने पर अपने नागरिक की दोहरी नागरिकता समाप्त कर सकता है।

यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर: बारामुला में पांच लाख के इनामी हिज्ब आतंकी पकड़ा गया

chat bot
आपका साथी