दुबई में भारतीय मूल के व्यापारी ने 60 करोड़ खर्च कर खरीदा यूनिक नंबर

दुबई स्थित एक भारतीय व्यापारी ने यूनिक नंबर प्लेट के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर दी।

By Lalit RaiEdited By: Publish:Mon, 10 Oct 2016 09:20 AM (IST) Updated:Mon, 10 Oct 2016 02:53 PM (IST)
दुबई में भारतीय मूल के व्यापारी ने 60 करोड़ खर्च कर खरीदा यूनिक नंबर

दुबई(जेएनएन)। आपने कारों के लिए तो लोगों की दीवानगी के बारे में सुना होगा लेकिन इन कारों की नंबर प्लेट्स को लेकर भी लोगों में क्रैज कम नहीं है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है दुबई में जहां एक भारतीय मूल के कारोबारी ने केवल नंबर प्लेट के लिए ही 60 करोड़ खर्च कर दिए।

जी हां, यह सच है, दुबई में भारतीय मूल के कारोबारी बलविंदर साहनी अपनी रॉल्स रॉयस कार के लिए अपना फेवरेट नंबर चाहते थे। साहनी ने इस प्लेट के लिए जितनी कीमत दी है उतने में वो 15 से ज्यादा रॉल्स रॉयस कार खरीद सकते थे।

खबरों के अनुसार साहनी ने डी5 लिखी नंबर प्लेट के लिए हुई नीलामी के दौरान सबसे ज्यादा 3.3 करोड दिरहम यानी 60 करोड़ रुपए की बोली लगाई और इसे प्राप्त कर लिया। यही नहीं साहनी ने एक और नंबर प्लेट के लिए 18 करोड़ रुपए की बोली लगाई।

यूनिक नंबरों के शौकीन है साहनी

आरएसजी इंटरनेशनल के मालिक बलविंदर साहनी को यूनिक नंबर कलेक्ट करने का शौक है। उन्हें यहां अबु सबा के नाम से भी जाना जाता है। उनका कारोबार यूएई के अलावा भारत और अमेरिका में भी है। साहनी के पास इस तरह की कई विशिष्ट नंबर प्लेट्स हैं।

वो बताते हैं कि 9 नंबर उनके लिए भाग्यशाली है,इस बार उन्होंने जो प्लेट की बोली लगाई, उसमें अंग्रेजी वर्णमाला का डी चौथे नंबर पर आता है, और इसमें 5 लिखा है जिसका कुल 9 होता है। उन्होंने कहा कि इस नंबर के लिए वो कितनी भी दौलत खर्च कर सकते थे।

chat bot
आपका साथी