फ्रीजर में एक साल से बंद थी दो बच्चों की लाशें, मां गिरफ्तार

अमेरिका के डेट्रॉयट में एक अपार्टमेंट में पहुंचे पुलिस अधिकारी भी उस समय भौंचक्के रह गए, जब उन्होंने वहां के एक घर के फ्रीजर में दो बच्चों की लाश देखी। दोनों बच्चों के शव फ्रीजर में सालभर से ज्यादा समय से रखे गए थे।

By anand rajEdited By: Publish:Thu, 26 Mar 2015 08:43 AM (IST) Updated:Thu, 26 Mar 2015 12:16 PM (IST)
फ्रीजर में एक साल से बंद थी दो बच्चों की लाशें, मां गिरफ्तार

डेट्रॉयट। अमेरिका के डेट्रॉयट में एक अपार्टमेंट में पहुंचे पुलिस अधिकारी भी उस समय भौंचक्के रह गए, जब उन्होंने वहां के एक घर के फ्रीजर में दो बच्चों की लाश देखी। दोनों बच्चों के शव फ्रीजर में सालभर से ज्यादा समय से रखे गए थे।

डेली मेल ऑनलाइन ने पुलिस के हवाले से बताया है कि जिस अपार्टमेंट से शव मिले हैं, वहीं इनकी मां अपने अन्य दो बच्चों के साथ रह रही थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव एक लड़के (11 वर्ष) और एक लड़की (14 वर्ष) का है।

दोनों शव कोर्ट के एक अधिकारी को उस समय मिले जब वह मार्टिन लूथर किंग अपार्टमेंट को खाली कराने गया था। बच्चों के शव को प्लास्टिक बैग में रखा गया था। इसके बाद उस अधिकारी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

डेट्रॉयट पुलिस चीफ जेम्स क्रैग के अनुसार, बच्चों की मां मिशेल ब्लेयर को पूछताछ के लिए कस्टडी में लिया गया है। उसे अपार्टमेंट के पास मौजूद एक अन्य घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस को पड़ोसियों से जानकारी मिली थी कि महिला पास के ही एक अन्य घर में रहती है। महिला के साथ उनके दो अन्य बच्चे भी घर में मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षा कस्टडी में भेज दिया गया है। इन बच्चों की उम्र 11 और 17 साल है।

हालांकि, पुलिस को अपार्टमेंट की तलाशी के दौरान कोई भी हथियार नहीं मिला। साथ ही यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन बच्चों की हत्या क्यों हुई।

मिशेल ब्लेयर के भाई ने पुलिस से कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वो इस घटना को लेकर क्या कहे, लेकिन उनकी बहन को किसी तरह की मानसिक दिक्कत नहीं थी। वहीं, पड़ोसियों ने बताया कि मिशेल से जब भी कोई उसके बच्चों के बारे में पूछता था, वो हमेशा उनके अपने आंटी के घर में होने की बात कहा करती थी।

न ने पुलिस के हवाले से बताया है कि जिस अपार्टमेंट से शव मिले हैं, वहीं इनकी मां अपने अन्य दो बच्चों के साथ रह रही थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव एक लड़के (11 वर्ष) और एक लड़की (14 वर्ष) का है।

दोनों शव कोर्ट के एक अधिकारी को उस समय मिले जब वह मार्टिन लूथर किंग अपार्टमेंट को खाली कराने गया था। बच्चों के शव को प्लास्टिक बैग में रखा गया था। इसके बाद उस अधिकारी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

साभारः नई दुनिया

पढ़ेंः दो साल पहले सोती युवती से किया था किस करने का प्रयास, वीडियो ने पकड़वाया

पढ़ेंः अजब चोरी: घर में घुस 38 अजगरों को चुरा ले गए चोर

chat bot
आपका साथी