यहां डेनिम की जींस पहनने और विदेश बात करने पर मिलती है 'मौत'

सावधान! यहां पर डेनिम और ब्‍लू जींस पहनना अपराध है। इतना ही नहीं यहां पर आप अपने मन से कुछ नहीं कर सकते हैं। न शराब पी सकते हैं न ही म्‍यूजिक सुन सकते हैं।

By Kamal VermaEdited By: Publish:Sun, 29 May 2016 05:23 PM (IST) Updated:Sun, 29 May 2016 06:44 PM (IST)
यहां डेनिम की जींस पहनने और विदेश बात करने पर मिलती है 'मौत'

नई दिल्ली (जेएनएन)। आपने कई देशों के बारे मेंं बहुत कुछ सुना होगा। लेकिन क्या आपने किसी ऐसे देश के बारे में सुना है जहां जींस पहनना और फोन पर विदेश में बात करना संगीन अपराध माना जाता हो। इतना ही इस अपराध के लिए जहां पर मौत की सजा तक तय हो। यदि नहीं सुना है तो आज हम ऐसे ही देश की जानकारी आपको दे रहे हैं। इस देश का नाम है उत्तर कोरिया।

1- उत्तर कोरिया में ब्लू जींस पहनना संगीन अपराध है। इसेे पहनने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई का प्रावधान है। इतना ही नहीं यदि आपने डेनिम की जींस पहनी है तो उत्तर कोरिया में इसके लिए सजा ए मौत है। इसकी वजह है कि डेनिम अमेरिका का बहुचर्चित ब्रांड है। उत्तर कोरिया में इस जींस को पहनने वाले को अमेरिका का समर्थक माना जाता है। वहीं उत्तर कोरिया का सबसे बड़ा दुश्मन भी अमेरिका ही है। इसलिए वहां इस तरह की गुस्ताखी को बर्दाश्त नहीं किया जाता है और ऐसे लोगों को मौत की सजा तक दी जा सकती है।

2- उत्तर कोरिया शायद दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जहां पर विदेश बात करने पर भी मौत की सजा तय है। यह सिर्फ मजाक नहीं है बल्कि एक खौफनाक हकीकत है। वर्ष 2013 में एक व्यक्ति को दक्षिण कोरिया बात करने के आरोप में गिरफ्तार कर सरेआम गोलियाें से भून दिया गया था।

3- यहां पर शराब पीना गैर कानूनी तो नहीं है लेकिन इसके लिए दिन तय है। यहां के रहने वाले लोग केवल छुट्टी वाले दिन ही शराब का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके लिए भी उम्र की सीमा तय है। उत्तर कोरिया में यदि शोक का दिन तय है तो वहां का कोई शख्स शराब नहीं पी सकता है। एक बार उत्तर कोरिया के पूर्व शासक की मौत पर शोक घोषित होने के बाद भी जब कुछ लोगों को शराब पीते पाया गया तो उन्हें सरेआम मौत की सजा दी गई थी।

4- उत्तर कोरिया में विदेशी कार्यक्रम देखने का अर्थ खुद मौत को दावत देना है। यहां पर किसी भी सूरत से विदेशी प्रोग्राम देखना बर्दाश्त नहीं किया जाता है। ऐसा होने पर मौत की सजा दी जाती है।

5- उत्तर कोरिया में सरकार का सब चीजों पर नियंत्रण है। यहां पर आम आदमी काेे कार रखने का भी अधिकार नहीं है। लिहाजा यहां पर प्रति हजार लोगों पर महज एक कार है। ऐसी सूरत में यहां पर ज्यादातर लोग पैदल, साइकिल या फिर सरकारी ट्रांसपोर्ट से ही सफर करते हैं।

6- यहां पर सरकार के खिलाफ बोलना भी मौत को दावत देना है। इस अपराध के लिए यहां पर सजा ए मौत दी जाती है। यही वजह है कि यहां पर विरोध प्रदर्शन न के ही बराबर सुनाई और दिखाई पड़ते हैं।

7- उत्तर कोरिया के किसी भी नागरिक को देश छोड़कर दूसरे देश में जाने व बसने की आजादी नहीं है। यदि ऐसे किसी भी शख्स के बारे में सरकार को पता चल जाता है तो उसको वापस बुलाया जाता है और सख्त सजा दी जाती है। उसका यह कदम सरकार के नियमों के खिलाफ माना जाता है।

8- आपको जानकर हैरत होगी कि यहां रहने वाले लोगों का हेयरस्टाइल भी सरकार ही तय करती है। लिहाजा जो यहां का शासक तय करेगा वही हेयरस्टाइल लोगों का रखना होगा। मौजूदा समय में यहां के तानाशाह किम जाेंग उन के हेयरस्टाइल से अलग कोई दूसरा हेयरस्टाइल यहां पर रखना कानूनन अपराध है।

9- उत्तर कोरिया में पॉर्न देखनेे का मतलब मौत है। यहां पर पोर्नोग्राफी पूरी तरह से प्रतिबंधित है। वर्ष 2013 में मौजूदा तानाशाह किम जाेंग उन की एक्स गर्लफ्रेंड का सेक्स टेप सामने आने के बाद उसको किम के समक्ष ही गोलियों से भून दिया गया था।

10- इतना ही नहीं यहां पर सभी तरह का म्यूजिक नहीं सुना जा सकता है। लिहाजा यहां के गीतों में सरकार की वाहवाही होनी जरूरी है। ऐसा न होने पर भी मौत ही सजा हो सकती है।

chat bot
आपका साथी