14 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान में धमाका, बाहर गिरा यात्री

अफ्रीकी देश सोमालिया की राजधानी मोगादिशु से उड़ान भरने के बाद एक यात्री विमान में धमाका हो गया। धमाके से विमान में सुराख हो गया। इससे एक यात्री के बाहर गिरने से उसकी मौत हो गई।

By kishor joshiEdited By: Publish:Thu, 04 Feb 2016 09:26 AM (IST) Updated:Thu, 04 Feb 2016 01:07 PM (IST)
14 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान में धमाका, बाहर गिरा यात्री

मोगादिशु। अफ्रीकी देश सोमालिया की राजधानी मोगादिशु से उड़ान भरने के बाद एक यात्री विमान में धमाका हो गया। धमाके से विमान में सुराख हो गया। इससे एक यात्री के बाहर गिरने से उसकी मौत हो गई। घटना मंगलवार की है और धमाके के वक्त विमान 14 हजार फीट की ऊंचाई पर था। विमान में कुल 74 लोग सवार थे। धमाके से दो यात्रियों के घायल होने की भी खबर है।

पढ़ें:महिला पर विमान से गिरा मल मूत्र, कंधा फ्रैक्चर

धमाके के बाद विमान की आपात लैंडिंग करवानी पड़ी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। डेली मेल के अनुसार विमान ने मोगादिशु से जिबूती के लिए उड़ान भरी थी। टेकऑफ के पांच मिनट बाद ही विमान में जोरदार धमाका हुआ। इससे विमान के एक हिस्से में छह फीट का सुराख हो गया। विमान डगमगाने लगा और यात्रियों को ऑक्सीजन मॉस्क पहनना पड़े।

14 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान में धमाका, देखें तस्वीरें

इसके बाद विमान की मोगादिशु में आपात लैंडिंग करवानी पड़ी। कुछ रिपोटरों ने दावा किया गया है कि धमाके के बाद एक व्यक्ति विमान से बाहर गिर गया। उसका जला हुआ शव हवाई अड्डे से 15 मील दूर बरामद किया गया।

सोमालियाई अधिकारियों ने बताया कि घटना की पड़ताल शुरू कर दी गई है। घटनास्थल पर विस्फोटक जैसी संदिग्ध सामग्री भी मिली है जिससे आतंकी हमले की आशंका जताई गई है। फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिमेदारी नहीं ली। सोमालिया में अल शबाब जैसे संगठन सक्रिय हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने विमान में बम होने की आशंका जताई है।

पढ़ें: विमान में व स्टेशन पर बम की सूचना से हड़कंप

chat bot
आपका साथी