पहली बार अमेरिका के सैन्य अभ्यास में शामिल होगी चीनी नौसेना

चीनी नौसेना पहली बार इस साल अमेरिका के बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास रिम ऑफ द पैसिफिक (रिमपैक) में हिस्सा लेगी। सरकारी मीडिया ने सोमवार को यह खबर दी है। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) डेली ने नौसेना के प्रवक्ता लियांग यांग के हवाले से बताया कि अमेरिकी नौसेना द्वारा आयोजित संयुक्त समुद्री अभ्यास में पहली बार चीनी नौसेन

By Edited By: Publish:Mon, 09 Jun 2014 05:35 PM (IST) Updated:Mon, 09 Jun 2014 08:54 PM (IST)
पहली बार अमेरिका के सैन्य अभ्यास में शामिल होगी चीनी नौसेना

बीजिंग। चीनी नौसेना पहली बार इस साल अमेरिका के बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास रिम ऑफ द पैसिफिक (रिमपैक) में हिस्सा लेगी। सरकारी मीडिया ने सोमवार को यह खबर दी है।

पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) डेली ने नौसेना के प्रवक्ता लियांग यांग के हवाले से बताया कि अमेरिकी नौसेना द्वारा आयोजित संयुक्त समुद्री अभ्यास में पहली बार चीनी नौसेना भाग लेगी। उन्होंने बताया कि चीनी नौसेना के एक मिसाइल विध्वंसक पोत, एक मिसाइल फ्रिगेट, एक आपूर्ति जहाज और हेलीकॉप्टर ले जाने वाले दो युद्धपोत शामिल होंगे। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि दोनों देशों के बीच हुई सहमति के अनुसार चीनी नौसेना तोपखाना अभ्यास, समुद्री सुरक्षा कार्रवाई, समुद्री युद्धपोत अभ्यास, सैन्य चिकित्सा आदान प्रदान, मानवीय सहायता और आपदा अभियानों के अभ्यास में शामिल होगी। कार्यक्रम के मुताबिक चीन, सिंगापुर और ब्रुनेई की नौसेनाएं मध्य जून में गुआम समुद्री क्षेत्र में अमेरिकी बेड़े के साथ मिलकर पर्ल हार्बर के लिए रवाना होंगी।

पढ़े: भारत के विकास में सहयोग के लिए तैयार चीन

दलाई लामा से बिना शर्त बात करे चीन: अमेरिका

chat bot
आपका साथी