चा‌र्ल्स डार्विन का पत्र 1.30 करोड़ में नीलाम

चा‌र्ल्स डार्विन का एक हस्तलिखित पत्र 1,97,000 डॉलर (करीब 1.30 करोड़ रुपये) में बिका। इस पत्र में उन्होंने कुबूल किया था कि उनकी बाइबल या ईसा मसीह में कोई आस्था नहीं है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2015 05:49 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2015 06:02 PM (IST)
चा‌र्ल्स डार्विन का पत्र 1.30 करोड़ में नीलाम

न्यूयॉर्क।चा‌र्ल्स डार्विन का एक हस्तलिखित पत्र 1,97,000 डॉलर (करीब 1.30 करोड़ रुपये) में बिका। इस पत्र में उन्होंने कुबूल किया था कि उनकी बाइबल या ईसा मसीह में कोई आस्था नहीं है। डार्विन को क्रमिक विकास के सिद्धांत में उनके योगदान के लिए जाना जाता है।

बोन्हाम्स में 21 सितंबर को डार्विन का यह पत्र अनुमान से दोगुने से भी ज्यादा कीमत पर नीलाम हुआ। इसके 90 हजार डॉलर (करीब 60 लाख रुपये) में नीलाम होने का अनुमान था। उल्लेखनीय है कि डार्विन की धार्मिकता लंबे समय तक तीखी बहस का विषय बनी रही थी। उन्होंने खुद भी संभवत: अपने दोस्तों और परिवार की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस मसले पर सार्वजनिक टिप्पणी करने से परहेज किया। डार्विन का यह पत्र एक युवा वकील फ्रांसिस मैकडरमॉट को भेजा गया जवाब था।

पढ़ेंःप्रकृति प्रेमी डार्विन से जुड़ी कुछ बातें

23 नवंबर, 1880 को फ्रांसिस ने डार्विन को पत्र लिखा था। इससे एक महीने पहले ही डार्विन ने प्रमुख आस्थावादी एडवर्ड एवेलिंग को लिखा था कि मैने हमेशा धर्म पर लिखने से परहेज किया और अपने आपको केवल विज्ञान तक ही सीमित कर लिया है।

पढ़ेंः डार्विन का पत्र हो सकता है 90 हजार डॉलर में नीलाम

chat bot
आपका साथी