मिस्र में बम की धमकी पर विमान की आपात लैंडिंग

बम से प्लेन को उड़ाने की खबर के बाद इजिप्ट एयरलाइंस के विमान को उज्बेकिस्तान में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

By Lalit RaiEdited By: Publish:Wed, 08 Jun 2016 03:19 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jun 2016 06:12 PM (IST)
मिस्र में बम की धमकी पर विमान की आपात लैंडिंग

काइरो, एपी। मिस्र की राजधानी काइरो से बीजिंग जा रहे इजिप्टएयर के विमान की बुधवार को उजबेकिस्तान में आपात लैंडिंग कराई गई। विमान में बम रखे जाने की धमकी मिली थी। हालांकि जांच के बाद विमान में कोई बम नहीं पाया गया। पिछले महीने इसी एयरलाइन का एक विमान भूमध्यसागर में गिर गया था।

इसमें 66 लोगों की मौत हो गई थी।अधिकारियों के अनुसार, एयरबस ए-330-220 की जांच के बाद कोई बम नहीं पाया गया। इसके बाद उसे उड़ान की अनुमति दे दी गई। उड़ान भरने के 4 घंटे बाद विमान अरगेंच में उतारा गया। उन्होंने कहा कि अज्ञात व्यक्ति ने काइरो एयरपोर्ट के सुरक्षा एजेंटों को फोनकर इजिप्टएयर की उड़ान संख्या 955 में बम रखे जाने की धमकी दी थी। विमान में 118 यात्री और चालक दल के 17 लोग सवार थे।

गौरतलब है कि 19 मई को इजिप्टएयर का विमान भूमध्यसागर में गिरने के बाद इस तरह के फोन कई बार आ चुके हैं। ये बाद में अफवाह निकले हैं। अधिकारियों का मानना है कि यह इजिप्टएयर के खिलाफ कोई साजिश है।

पढ़ेंः मथुरा: जवाहर बाग के अंदर थी बम बनाने की फैक्ट्री और 'सुपरमार्केट'

chat bot
आपका साथी