ब्रेक्जिट के बाद भी यूके में रह सकेंगे यूरोपीय यूनियन के प्रवासी

यूके में रहने वाले सभी यूरोपीय संघ के नागरिकों को अब ब्रिटेन के आर्थिक गुट से अलग होने के बाद भी यूके में रहने की अनुमति दी जाएगी।

By Manish NegiEdited By: Publish:Sat, 08 Oct 2016 04:19 PM (IST) Updated:Sat, 08 Oct 2016 05:13 PM (IST)
ब्रेक्जिट के बाद भी यूके में रह सकेंगे यूरोपीय यूनियन के प्रवासी

लंदन, (पीटीआई)। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूके में रहने वाले सभी यूरोपीय संघ के नागरिकों को अब ब्रिटेन के आर्थिक गुट से अलग होने के बाद भी यूके में रहने की अनुमति दी जाएगी। दे डेली टेलीग्राफ के मुताबिक, द यूके होम ऑफिस ने अंदरुनी खोज में पाया कि छह में से पांच को कानूनी रूप से निर्वासित नहीं किया जा सकता।

यूके में तकरीबन 3.6 मिलियन यूरोपीयन संघ के नागरिक रह रहे हैं जिनमें से 80 प्रतिशत से ज़्यादा लोगों को 2019 में ब्रिटेन के यूके से अलग होने के बाद यूके में रहने के लिए स्थायी अधिकार मिल जाएंगे। वहीं बाकी बचे हुए 6,00,000 लोगों को एक आम माफी पेश की जाएगी। अगर एक यूरोपीयन संघ का नागरिक यूके में पांच साल से ज़्यादा के लिए निवास कर जाता है तो उसे वहां रहने के स्थायी अधिकार दे दिए जाते हैं और, जबकि ब्रिटेन ने जून में एक जनमत संग्रह में ब्रेक्जिट के लिए वोट दिया था तो उसके अधिकारों को बरकरार रहने की संभावना है।

कुछ सूत्रों ने दे डेली टेलीग्राफ को बताया कि जब ब्रिटेन यूके से अलग हो जाएगा तब यूरोपीयन संघ के 80 प्रतिशत से ज़्यादा नागरिक यूके में रहने के योग्य होंगे। हालांकि ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे अब तक इस संबंध में कोई भी अनाउंसमेंट करने से बच रहे हैं।

ब्रेक्जिट के बाद ब्रिटेन के लिए भारत हुआ खास, आर्थिक संबंधों को मिलेगा बढ़ावा

chat bot
आपका साथी