16 साल बाद गूगल ने बदला लोगो

गूगल ने 16 वर्षो बाद बुधवार को अपने लोगो में बदलाव किया है। नए लोगो में पहले की तरह लाल, नीला, पीला और हरा रंग तो है, लेकिन यह अपेक्षाकृत सरल टाइपफेस 'प्रोडक्ट सैन्स' में तैयार किया गया है। अब तक गूगल का लोगो सेरिफ टाइपफेस में दिखता था।

By Murari sharanEdited By: Publish:Wed, 02 Sep 2015 04:34 PM (IST) Updated:Wed, 02 Sep 2015 04:56 PM (IST)
16 साल बाद गूगल ने बदला लोगो

सैन फ्रांसिस्को। गूगल ने 16 वर्षो बाद बुधवार को अपने लोगो में बदलाव किया है। नए लोगो में पहले की तरह लाल, नीला, पीला और हरा रंग तो है, लेकिन यह अपेक्षाकृत सरल टाइपफेस 'प्रोडक्ट सैन्स' में तैयार किया गया है। अब तक गूगल का लोगो सेरिफ टाइपफेस में दिखता था।

गूगल ने कहा है कि पिछले 17 वर्ष के सफर में बहुत कुछ बदला है और आज फिर एक बदलाव सामने आ रहा है। यह बदलाव गूगल के लोगो के रंगों और टाइपफेस में मामूली से परिवर्तन के तौर पर होगा। इसके साथ ही एक वीडियो भी है जो कंपनी के क्रमबद्ध विकास की कहानी बताता है। इसमें इसके शुरुआती चरण से गूगल अर्थ मैप तक की यात्रा दिखती है।

ब्लॉग के अनुसार, 'यह पहली बार नहीं है जब हमने अपना रूप बदला हो और इस दिशा में यह अंतिम प्रयास भी नहीं है। हमारा मानना है कि हमने गूगल के सर्वश्रेष्ठ गुणों को एक बार फिर न केवल आज के गूगल, बल्कि उसके भविष्य के अनुरूप ढाला है।' उल्लेखनीय है कि गूगल लोगो का नया रूप उस घोषणा के दो हफ्ते के बाद आया है जिसमें बताया गया था कि गूगल छह अन्य कंपनियों के साथ मिलकर एल्फाबेट नामक विशाल व्यावसायिक समूह बनाने वाला है।

chat bot
आपका साथी