'पाकिस्तान ने बलूच नागरिकों पर तेज किए हमले,19 लोगों को उतारा मौत के घाट'

बलूचिस्तान में पाकिस्तान ने नए सिरे से आर्मी ऑपरेशन शुरू किया, जिसमें अभी तक आर्मी ने 19 आम नागरिकों को मौत के घाट उतार दिया है।

By kishor joshiEdited By: Publish:Sat, 10 Sep 2016 09:21 AM (IST) Updated:Sat, 10 Sep 2016 06:22 PM (IST)
'पाकिस्तान ने बलूच नागरिकों पर तेज किए हमले,19 लोगों को उतारा मौत के घाट'

नई दिल्ली (एएनआई)। बलूच रिपब्लिकन पार्टी के नेता अब्दुल नवाज बुगती के अनुसार पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बलूचिस्तान के लोगों पर अपने अत्याचारों को तेज कर दिया। बुगती ने कहा है कि पाक सैन्य बलों द्वारा नए सिरे से शुरू किए गये इस ऑपरेशन में अभी तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है जिसमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

In different parts of Dera Bugti, Baloch civil populace have been attacked and more than 19 Baloch civilians...(contd): Abdul Nawaz Bugti

— ANI (@ANI_news) September 10, 2016

बुगती ने आरोप लगाया है कि पाक सैन्य बलों द्वारा डेरा बुगती सहित बलूचिस्तान के विभिन्न भागों में बलूच महिलाओं, बच्चों सहित आम नागरिकों को अगवा किया जा रहा है। बुगती ने कहा कि उनके परिवार के सामने भुखमरी की स्थित आ गयी है लेकिन पाकिस्तानी सेना उन्हें अपने परिवार से संपर्क तक नहीं करने दे रही है।

पढ़ें- बलूच नेता ब्रह्मदाग बुगती ने भारत से लगाई सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार

वहीं एक अन्य बलूच सामाजिक कार्यकर्ता फरज़ाना मजीद बलूच ने कहा है कि पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बलूचिस्तान के बोलन एरिया से 40 से अधिक महिलाओं और बच्चों का अपहरण कर लिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बलूचिस्तान में लगातार अपने अत्याचारों को बढ़ाने में लगा हुआ है। फरज़ाना ने कहा कि बलूचिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघनों की स्थिति बद से बदतर हो गयी है। पाकिस्तान द्वारा वहां 'मारो और फेंको' की नीति लगातार जारी है।

In Balochistan, Pak is repeating atrocities they made Bangladesh suffer in past: Farzana M Baluch, Baloch Activist pic.twitter.com/ZzpWH7SVb6

— ANI (@ANI_news) September 10, 2016

नसिराबहाद (बलूचिस्तान) के कई हिस्सों में पाकिस्तानी आर्मी द्वारा आम लोगों पर अत्याचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह वह समय है जब अन्तर्राष्ट्रीय मीडिया को उनकी आवाज को उठाना चाहिए और बलूच नागरिकों को पाकिस्तानी सेना के अत्याचारों से बचाना चाहिए।

पढ़ें- अपने ही जाल में फंसा पाक, सिंध से लेकर लंदन तक उठी आजादी की मांग

chat bot
आपका साथी