30 हजार फीट की ऊंचाई पर पति-पत्नी में झगड़ा, विमान की करानी पड़ी लैंडिंग

एंटोन अपनी पत्नी को अपशब्द कहने लगे। जब आसपास के यात्री बचाव के लिए आए तो पति ने उन पर हमला बोल दिया। उन्होंने एयर होस्टेस को भी नहीं बख्शा।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Tue, 17 Jan 2017 02:56 AM (IST) Updated:Tue, 17 Jan 2017 10:07 AM (IST)
30 हजार फीट की ऊंचाई पर पति-पत्नी में झगड़ा, विमान की करानी पड़ी लैंडिंग
30 हजार फीट की ऊंचाई पर पति-पत्नी में झगड़ा, विमान की करानी पड़ी लैंडिंग

लंदन, प्रेट्र। 30 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ते विमान में पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े के कारण तंजानिया जा रहे विमान को वापस उसी इस्तांबुल (तुर्की) एयरपोर्ट पर लौटना पड़ा, जहां से उसने उड़ान भरी थी। स्थानीय समयानुसार शाम 7.30 बजे उड़ान भरने के बाद जब विमान काहिरा के ऊपर उड़ रहा था, तभी स्लोवानिया निवासी 54 वर्षीय एंटोन केसनिक और उनकी पत्नी नावदिया केसनिक के बीच बहस होने लगी।

एंटोन पत्नी को अपशब्द कहने लगे। जब आसपास के यात्री बचाव के लिए आए तो पति ने उन पर हमला बोल दिया। उन्होंने एयर होस्टेस को भी नहीं बख्शा। इससे सीट के पीछे लगी टीवी स्क्रीन टूट गई। इसके बाद अन्य यात्रियों ने क्रू मेंबर को सूचना दी। क्रू ने भी बीचबचाव की कोशिश की, लेकिन वह भी असफल हुआ, तो पायलट ने विमान को वापस इस्तांबुल ले जाना तय किया।

हथकड़ी तोड़ी, धक्का दिया

दूसरी तरफ पति एंटोन किसी भी स्थिति में चुप होने को तैयार नहीं थे। उन्हें हथकड़ी पहनाई गई, लेकिन वे इतने गुस्से में थे कि उन्होंने प्लास्टिक की हथकड़ी भी तोड़ दी और अन्य यात्रियों पर हमला करना जारी रखा। एक यात्री को घूंसा मारा, तो दूसरे को धक्का दे दिया। इस्तांबुल एयरपोर्ट पर दंपती को जबरन उतारकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

सात घंटे लेट हुई फ्लाइट

इस्तांबुल के अतातुर्क एयरपोर्ट से 149 यात्रियों को फिर से तंजानिया के लिए रवाना किया गया। बाद में तुर्की की एयरलाइन ने घटना की पुष्टि की। विमानन नियमों के मुताबिक, कासनिक दंपती को उनके पिछले स्टॉप म्यूनिख में छोड़ दिया गया। एयरलाइंस ने विमान में हुए नुकसान के लिए दंपती पर जुर्माना भी लगाया है।

पढ़ेंः 3 मलेशियन आतंकियों की सीरियाई हवाई हमले में मौत

chat bot
आपका साथी