ब्रिटेन में नौ महिलाओं समेत 38 भारतीय गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार इमीग्रेशन की टीम ने लीसेस्टर के पूर्वी मिडलेंड क्षेत्र में स्थित दो कंपनियों पर छापा मारा था।

By Mohit TanwarEdited By: Publish:Sun, 23 Apr 2017 07:07 PM (IST) Updated:Sun, 23 Apr 2017 07:07 PM (IST)
ब्रिटेन में नौ महिलाओं समेत 38 भारतीय गिरफ्तार
ब्रिटेन में नौ महिलाओं समेत 38 भारतीय गिरफ्तार

लंदन, प्रेट्र: ब्रिटेन के इमीग्रेशन अधिकारियों ने 38 भारतीयों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 31 वीजा समाप्त होने के बाद भी वहां रह रहे थे तो 7 के पास ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला जो यह साबित करता कि वे कानूनी तरीके से वहां दाखिल हुए थे।

जानकारी के अनुसार इमीग्रेशन की टीम ने लीसेस्टर के पूर्वी मिडलेंड क्षेत्र में स्थित दो कंपनियों पर छापा मारा था। एमके क्लाथिंग लि. के साथ फैशन टाइम्स यूके लि. पर पिछले सप्ताह कार्रवाई की गई थी। पकड़े गए लोगों में एक अफगान मूल का भी है। अधिकारियों ने 19 लोगों को हिरासत में रखा है। इन्हें ब्रिटेन से बाहर का रास्ता दिखाया जाना है वहीं 20 को रोजाना गृह विभाग में रिपोर्ट करने का फरमान सुनाया गया है।

सूत्रों का कहना है कि जहां से ये लोग पकड़े गए उन्हें प्रति व्यक्ति 20 हजार पाउंड का जुर्माना देना पड़ सकता है। ऐसे में एमके क्लाथिंग लि. को दो लाख 40 हजार पाउंड व फैशन टाइम्स यूके लि. को 1 लाख 80 हजार पाउंड का आर्थिक दंड भुगतना पड़ सकता है। ब्रिटेन के नियमों के अनुसार कंपनी को हर श्रमिक का विवरण गृह विभाग को देना जरूरी होता है। इमीग्रेशन के सहायक निदेशक एलिसन स्पावेज का कहना है कि इस तरह की गलत हरकत से न केवल सरकार को राजस्व की हानि झेलनी पड़ती है बल्कि योग्य दावेदारों को नौकरी से वंचित रहना पड़ता है।

यह भी पढ़ें: कोलकाता के अमित चक्रवर्ती बने अमेरिकी कॉलेज के डीन

chat bot
आपका साथी