कोलकाता के अमित चक्रवर्ती बने अमेरिकी कॉलेज के डीन
कंसास स्टेट यूनिवर्सिटी के अनुसार 57 वर्षीय अमित चक्रवर्ती को कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंसेज का डीन नियुक्त किया गया है।
ह्यूस्टन, प्रेट्र : अमेरिका में भारतीय मूल के भौतिक विज्ञानी अमित चक्रवर्ती को कंसास प्रांत के एक शीर्ष कॉलेज का डीन नियुक्त किया गया है। कोलकाता में जन्मे चक्रवर्ती ने कोलकाता विश्वविद्यालय से भौतिकी में स्नातकोत्तर की डिग्री लेने के बाद मिनेसोटा यूनिवर्सिटी से पीएचडी की है।
कंसास स्टेट यूनिवर्सिटी के अनुसार 57 वर्षीय अमित चक्रवर्ती को कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंसेज का डीन नियुक्त किया गया है। वह फरवरी 2016 से यूनिवर्सिटी के इस सबसे बड़े कॉलेज के अंतरिम डीन के तौर पर काम कर रहे थे। उन्होंने पीटर डोरहाउट की जगल ली है। अंतरिम डीन बनाए जाने से पहले चक्रवर्ती भौतिकी विभाग के प्रमुख थे। चक्रवर्ती ने कहा, 'मैं नई भूमिका पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं कॉलेज की शोध, स्कालरशिप और विविधता के क्षेत्र में सफलता को बनाए रखूंगा।' चक्रवर्ती 1990 में कंसास स्टेट यूनिवर्सिटी से जुड़े और 2000 में प्रोफेसर बनाए गए।
यह भी पढ़ें: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच फ्रांस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी