फर्जी पासपोर्ट से हज की कोशिश कर रहे 177 इंडोनेशियाई गिरफ्तार

फर्जी पासपोर्ट पर हज करने के लिए जा रहे 177 इंडोनेशियाई नागरिकों को शनिवार को फिलीपींस में गिरफ्तार कर लिया गया।

By Sanjeev TiwariEdited By: Publish:Sat, 20 Aug 2016 09:49 PM (IST) Updated:Sat, 20 Aug 2016 09:57 PM (IST)
फर्जी पासपोर्ट से हज की कोशिश कर रहे 177 इंडोनेशियाई गिरफ्तार

जकार्ता। फर्जी पासपोर्ट पर हज करने के लिए जा रहे 177 इंडोनेशियाई नागरिकों को शनिवार को फिलीपींस में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए इंडोनेशियाई फिलीपींस के फर्जी पासपोर्ट पर सऊदी अरब की यात्रा करने की कोशिश कर रहे थे।

मनीला एयरपोर्ट के इमीग्रेशन काउंटर पर तैनात अधिकारी को इन पर तब शक हुआ जब वे फिलीपींस के किसी भी इलाके की भाषा नहीं बोल पाए।

ये सभी मदीना जाने वाले विमान में सवार होने की तैयारी में थे। शक गहराने पर इन सभी को रोक लिया गया और जांच की गई। कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि ये लोग इंडोनेशिया से आए थे। पासपोर्ट के फर्जी होने की पुष्टि होते ही सभी 177 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

इनके साथ के पांच फिलीपींस के नागरिकों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इन पर फर्जी पासपोर्ट का रैकेट चलाने का शक है। अब कानूनी प्रक्रिया पूरी करके सभी इंडोनेशियाई लोगों को वापस उनके देश भेजा जाएगा।

पढ़ेंः ट्रेन में मिला यात्री का शव, साथ में था एक करोड़ नकद अौर एक किलो सोना

chat bot
आपका साथी