लीबिया में होटल पर हमला, 12 की मौत

बंदूकधारियों ने मंगलवार को लीबिया की राजधानी त्रिपोली में एक आलीशान होटल पर हमला किया। हमलावरों ने नौ लोगों को मार गिराया। इनमें से इनमें तीन सुरक्षाकर्मी और पांच विदेशी हैं। कुछ लोग बंधक भी बनाए गए हैं। खबर लिखे जाने तक दो हमलावर होटल में ही मौजूद थे।

By Sachin kEdited By: Publish:Wed, 28 Jan 2015 01:01 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jan 2015 01:10 AM (IST)
लीबिया में होटल पर हमला, 12 की मौत

त्रिपोली। बंदूकधारियों ने मंगलवार को लीबिया की राजधानी त्रिपोली में एक आलीशान होटल पर हमला किया। हमलावरों ने नौ लोगों को मार गिराया। इनमें से इनमें तीन सुरक्षाकर्मी और पांच विदेशी हैं। कुछ लोग बंधक भी बनाए गए हैं। खबर लिखे जाने तक दो हमलावर होटल में ही मौजूद थे।

मीडिया रिर्पोटों के मुताबिक, इस्लामिक स्टेट ने हमले की जिम्मेदारी ली है। त्रिपोली की एक सुरक्षा एजेंसी के प्रवक्ता एसाम अल-नास ने बताया कि भूमध्य सागर के किनारे स्थित कोरिंथिया होटल को निशाना बनाया गया है। यह होटल विदेशियों के बीच काफी लोकप्रिय है।

तीन हमलावर भी मरे
अल-नास ने बताया कि तीन बंदूकधारियों ने 24वें तल पर खुद को उड़ा लिया। इस दौरान एक बंधक की भी मौत हो गई। हमले के वक्त लीबिया की स्वयंभू सरकार के मुखिया उमर-अल-हस्सी होटल के अंदर ही थे, लेकिन उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है।

पांच थे हमलावर
होटल के एक कर्मचारी ने बताया कि हमलावरों की संख्या पांच थी। उन्होंने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर रखी थी। नकाबपोश हमलावरों को सुरक्षाकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया। लेकिन वे गोलीबारी करते हुए अंदर प्रवेश कर गए। कर्मचारी ने बताया कि जब उसने बाहर देखने के लिए दरवाजा खोला तो बंदूकधारियों ने उसकी ओर भी फायरिंग की। हालांकि वह अन्य कर्मचारियों और कुछ विदेशी मेहमानों के साथ पिछले दरवाजे से पार्किंग क्षेत्र में पहुंचने में कामयाब रहा। कर्मचारी के अनुसार लॉबी में जवानों द्वारा हमलावरों पर फायरिंग के बाद पार्किंग में एक कार बम धमाका भी हुआ।

2013 में भी बना था निशाना
कर्मचारी ने बताया कि होटल में इतालवी, ब्रिटिश व तुर्क मेहमान थे, लेकिन हमले के समय होटल काफी हद तक खाली था। इस होटल में 2013 में भी हमला हुआ था, जब एक पूर्व प्रधानमंत्री को अगवा कर लिया गया था।

पढ़ेंः लीबिया में फिर संघर्ष, मारे गए 36 लोग

chat bot
आपका साथी