सुनिधि चौहान (गायिका)

सुनिधि चौहान का जन्म खुर्जा में सन 1

By Edited By: Publish:Fri, 28 Sep 2012 02:15 PM (IST) Updated:Fri, 28 Sep 2012 03:03 PM (IST)
सुनिधि चौहान (गायिका)

बुलंदशहर। सुनिधि चौहान का जन्म खुर्जा में सन 1983 में हुआ। उन्होंने वेस्ट प्लेबैक सिंगर कटेगरी में नौ बार फिल्म फेयर अवार्ड जिता है। वह अब तक स्टार स्क्रीन अवार्ड,आइफा अवार्ड सहित दर्जनों अवार्ड प्राप्त कर चुकी हैं।

करियर के शुरुआती दौर में संगीतकार कल्याणजी के लिटिल वंडर ग्रुप में चुनी गईं। 1996 में दूरदर्शन के म्यूजिक टेलेंट हंट प्रतियोगिता मेरी आवाज सुनो से चर्चा में आईं। इस प्रतियोगिता में वह पूरे देश में टॉप पर रहीं। इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। रुकी रुकी (मस्त), महबूब मेरे (फिजा),कैसी पहली (परिणिता), दीदार दे (दस),बीड़ी जलइले (ओंकारा),सोनिये (अक्षर), आजा नच ले (आजा नचले), डास पे चास (रब ने बना दी जोड़ी), शीला की जवानी (तीस मार खान) आदि गानों का लोकप्रियता ग्राफ टॉप पर रहा है। इन दिनों वह इंडियन आइडल कार्यक्रम की जज बनी हुई हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी