यूकी बने भारत के नंबर वन खिलाड़ी, सानिया शीर्ष पर

यूकी भांबरी भले ही समरकंद टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में हार गए लेकिन इससे उन्होंने एटीपी की एकल रैंकिंग में 22 स्थान की लंबी छलांग लगाई और सोमदेव देववर्मन को पीछे छोड़कर भारत के नंबर एक खिलाड़ी बन गए।

By sanjay savernEdited By: Publish:Mon, 18 May 2015 07:01 PM (IST) Updated:Mon, 18 May 2015 09:03 PM (IST)
यूकी बने भारत के नंबर वन खिलाड़ी, सानिया शीर्ष पर

नई दिल्ली। यूकी भांबरी भले ही समरकंद टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में हार गए लेकिन इससे उन्होंने एटीपी की एकल रैंकिंग में 22 स्थान की लंबी छलांग लगाई और सोमदेव देववर्मन को पीछे छोड़कर भारत के नंबर एक खिलाड़ी बन गए।

यूकी 158वें स्थान पर पहुंच गए हैं। सोमदेव भी एक पायदान आगे बढ़े हैं लेकिन वे 172वें स्थान पर हैं। यूकी के अलावा साकेत माननेनी ने भी लंबी छलांग लगाई है और वे शीर्ष 200 में शामिल हो गए हैं। साकेत 196वें स्थान पर काबिज हैं। पुरुष युगल वर्ग में रोहन बोपन्ना फिर से दुनिया के शीर्ष 20 खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। वे 20वें स्थान पर पहुंच गए हैं लेकिन लिएंडर पेस को तीन स्थान का नुकसान हुआ है। वे 27वें स्थान पर खिसक गए हैं। बोपन्ना व उनके जोड़ीदार फ्लोरिन मर्जिया रोड टू लंदन की दौड़ में दसवें स्थान पर बने हुए हैं। डब्ल्यूटीए रैंकिंग में सानिया मिर्जा व स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस इटली ओपन के फाइनल में पराजित होने के बावजूद दुनिया की नंबर एक महिला युगल जोड़ी बन गई हैं। व्यक्तिगत रैंकिंग में सानिया 7940 अंकों के साथ शीर्ष पर बनी हुई है जबकि हिंगिस दूसरे स्थान पर हैं। उनके 6955 अंक हैं।

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी