टोक्यो ओपेन के सेमीफाइनल में पहुंची सानिया-कारा की जोड़ी

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अपनी जोड़ीदार जिंबॉब्वे की कारा ब्लैक के साथ टोक्यो ओपेन (डब्ल्यूटीए टोरे पैन पैसिफिक ओपेन) के सेमीफाइनल में जगह पक्की

By Jagran News NetworkEdited By: Publish:Fri, 19 Sep 2014 02:14 PM (IST) Updated:Fri, 19 Sep 2014 02:29 PM (IST)
टोक्यो ओपेन के सेमीफाइनल में पहुंची सानिया-कारा की जोड़ी

टोक्यो। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अपनी जोड़ीदार जिंबॉब्वे की कारा ब्लैक के साथ टोक्यो ओपेन (डब्ल्यूटीए टोरे पैन पैसिफिक ओपेन) के सेमीफाइनल में जगह पक्की करने में सफल रही हैं। सानिया-कारा की जोड़ी ने जेलेना जांकोविच और अरांत्जा परा संतोंजा की जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

शीर्ष वरीय सानिया-कारा की जोड़ी ने जांकोविच-संतोंजा की सर्बियाई-स्पेनिश जोड़ी को दस लाख यूएस डॉलर की इनामी राशी वाले इस हार्ड कोर्ट टूर्नामेंट के मुकाबले में 6-3, 6-2 से आसानी से मात दी। ये मुकाबला 63 मिनट तक चला। सानिया और कारा ने सर्विस में बेहतरीन प्रदर्शन किया और 30 सर्विस अंकों में 24 सर्विस अंक अपने नाम किए। उन्होंने अपनी सर्विस सिर्फ एक बार ही गंवाई जबकि चार ब्रेक पोइंट के मौकों को बचाया भी। टोक्यो ओेपेन के बाद सानिया सीधे इंचियोन के उड़ान भरेंगी जहां वो एशियन गेम्स 2014 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्रिकेट से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी