डेविस कप में भारत के खिलाफ खेलेंगे नडाल

भारत को स्पेन के खिलाफ आगामी डेविस कप विश्व ग्रुप प्ले ऑफ मुकाबले में 14 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता राफेल नडाल की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा

By Mohit TanwarEdited By: Publish:Wed, 07 Sep 2016 09:29 AM (IST) Updated:Wed, 07 Sep 2016 10:03 AM (IST)
डेविस कप में भारत के खिलाफ खेलेंगे नडाल

नई दिल्ली, प्रेट्र। भारत को स्पेन के खिलाफ आगामी डेविस कप विश्व ग्रुप प्ले ऑफ मुकाबले में 14 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता राफेल नडाल की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। 16 से 18 सितंबर तक नई दिल्ली के आरके खन्ना टेनिस स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले के लिए स्पेन ने अपनी मजबूत टीम घोषित की है, जिसमें दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी नडाल भी हैं। नडाल यूएस ओपन टेनिस के चौथे राउंड में हारकर बाहर हो गए थे। स्पेन ने नडाल के अलावा विश्व के 13वें नंबर के डेविड फेरर, 18वें नंबर के फेलिसियानो लोपेज और मार्क लोपेज को भी टीम में शामिल किया है।

भारत के सर्वोच्च रैंकिंग वाले साकेत मायनेनी एटीपी रैंकिंग में 143वें और रामकुमार रामनाथन 202वीं रैंकिंग पर हैं। भारतीय टीम में पुरुष डबल्स में रोहन बोपन्ना (17वें स्थान) और लिएंडर पेस (62वें स्थान) शामिल हैं। भारत ने एशिया-ओसियाना ग्रुप में कोरिया को 4-1 से हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई थी, जबकि स्पेन ने यूरोप-अफ्रीका ग्रुप में रोमानिया को हराया था।

151 साल बाद होंगे आमने-सामने

भारत और स्पेन पिछली बार 1965 में भिड़े थे और तब स्पेन ने घरेलू मुकाबले में भारत को 3-2 से हराया था। स्पेन ने भारत को दो बार पराजित किया है, जबकि एक बार उसे हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने उसे 1927 में अवे मुकाबले में हराया था। दोनों टीमों के बीच पहला मैच तटस्थ स्थान यानी ग्रेट ब्रिटेन में खेला गया था और तब विश्व ग्रुप क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने 4-1 से जीत दर्ज की थी।

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी