कोलकाता चैलेंजर: सेमीफाइनल में सोमदेव

कोलकाता। भारत के सोमदेव देववर्मन ने कोलकाता चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट में स्पेन के एड्रियन मेनेंदेज को 4-6, 6-1, 6-3 से मात देकर अपने जन्मदिन का शानदार जश्न मनाया। गुरुवार को अपना 2

By Edited By: Publish:Fri, 14 Feb 2014 12:38 AM (IST) Updated:Fri, 14 Feb 2014 12:40 AM (IST)
कोलकाता चैलेंजर: सेमीफाइनल में सोमदेव

कोलकाता। भारत के सोमदेव देववर्मन ने कोलकाता चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट में स्पेन के एड्रियन मेनेंदेज को 4-6, 6-1, 6-3 से मात देकर अपने जन्मदिन का शानदार जश्न मनाया। गुरुवार को अपना 29वां जन्मदिन मनाने वाले सोमदेव सिंगल्स वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।

अगले दौर में भारत के शीर्ष खिलाड़ी सोमदेव को रूस के एविजेनी डोंस्कोय की कठिन चुनौती का सामना करना पड़ेगा। डोंस्कोय ने क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे के टि चेन को 6-4, 6-4 से मात दी। हालांकि सोमदेव के लिए राहत की बात यह है कि डोंस्कोय के खिलाफ उनका जीत का रिकॉर्ड 1-0 है। सोमदेव ने पिछले साल मियामी में खेले गए एटीपी विश्व टूर मास्टर्स में इस रूसी खिलाड़ी को मात दी थी। सिंगल्स वर्ग में दूसरा सेमीफाइनल कजाखिस्तान के एलेक्जेंडर नेदोवसोव और सर्बिया के बोजालजाक के बीच खेला जाएगा।

पुरुष डबल्स में खिताब की टक्कर भारतीय जोड़ियों के बीच होगी। शुक्रवार को होने वाले फाइनल में साकेत मायनेनी-सनम सिंह की जोड़ी दिविज शरण-विष्णु वर्धन की जोड़ी से टकराएगी। साकेत-सनम ने ग्रेराड ग्रानोलर्स और एड्रियन मेनेंदेज की स्पेनिश जोड़ी को 6-3, 6-7, 10-7 से मात दी, जबकि विष्णु-दिविज ने एलेक्जेंडर नेदोवेसोव और इलिजा ब्लाज रोजा की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से मात दी।

पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार सचिन का करेगी सम्मान

chat bot
आपका साथी