भारतीय महिला तीरंदाजों को मिला ओलंपिक का टिकट

भारतीय महिला रिकर्व टीम ने विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2016 रियो ओलंपिक का टिकट हासिल कर लिया है। जबकि भारतीय पुरुष तीरंदाजों की टीम अच्छी बढ़त के बावूजद आगे बढ़ने में असफल रही।

By ShivamEdited By: Publish:Tue, 28 Jul 2015 04:46 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jul 2015 09:58 PM (IST)
भारतीय महिला तीरंदाजों को मिला ओलंपिक का टिकट

कोपेनहेगन (डेनमार्क)। भारतीय महिला रिकर्व टीम ने विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2016 रियो ओलंपिक का टिकट हासिल कर लिया है। जबकि भारतीय पुरुष तीरंदाजों की टीम अच्छी बढ़त के बावूजद आगे बढ़ने में असफल रही।

सातवीं वरीय जर्मन टीम के खिलाफ दीपिका कुमारी, लक्ष्मी रानी माझी और रिमिल बुरिउली की भारतीय तिकड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1-3 से पिछड़ने के बावजूद वापसी की और अंत में 5-3 से जीत दर्ज की। इसके साथ ही उन्होंने अंतिम-8 में जगह पक्की की नतीजतन उन्हें ओलंपिक का टिकट भी हासिल हो गया।

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

वहीं, राहुल बैनर्जी, मंगल सिंह चंपिया और जंयत तालुकदार की पुरुषों की टीम को हार का सामना करना पड़ा हालांकि अब भी वे ओलंपिक के लिए व्यक्तिगत टिकट हासिल कर सकते हैं अगर वे कल से शुरू होने वाली व्यक्तिगत प्रतियोगिता में शीर्ष 32 खिलाड़ियों के अंदर रहने में सफल रहे।

क्रिकेट से जुडी़ खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी