यौन उत्पीड़न मामले में सरदार सिंह से ब्रिटिश पुलिस ने की चार घंटे तक पूछताछ

हॉकी इंडिया ने आधिकारिक तौर पर इस मामले में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

By Bharat SinghEdited By: Publish:Tue, 20 Jun 2017 11:43 AM (IST) Updated:Tue, 20 Jun 2017 11:49 AM (IST)
यौन उत्पीड़न मामले में सरदार सिंह से ब्रिटिश पुलिस ने की चार घंटे तक पूछताछ
यौन उत्पीड़न मामले में सरदार सिंह से ब्रिटिश पुलिस ने की चार घंटे तक पूछताछ

नई दिल्ली, पीटीआइ। हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल्स में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 7-1 से हराने के एक दिन बाद ही भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह परेशानी में घिर गए हैं। 

उन्हें यॉर्कशर पुलिस ने एक साल पुराने यौन उत्पीड़न के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था। उनसे पुलिस ने करीब चार घंटे तक पूछताछ की। टीम प्रबंधन की तरफ से बताया गया कि टीम इस समय लंदन में है और यॉर्कशर पुलिस ने सरदार को पूछताछ के लिए लीड्स बुलाया था। 

पिछले साल ब्रिटिश इंडियन हॉकी खिलाड़ी ने सरदार को अपना मंगेतर होने का दावा करते हुए आरोप लगाया था कि सरदार ने उसके साथ भारत और इंग्लैंड दोनों जगह यौन शोषण और उत्पीड़न किया है। आरोप के बाद दिल्ली में सरदार के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया था। इस आरोप के बाद ही सरदार सिंह को रियो ओलिंपिक से ठीक पहले हॉकी टीम के कप्तान से हटाकर श्रीजेश को कप्तानी सौंप दी गई थी। 

टीम प्रबंधन इस बात से काफी परेशान है कि सरदार को बिना किसी पूर्व सूचना के टूर्नामेंट के बीच ही पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

हॉकी इंडिया के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान एफआइएच अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा ने भारत सरकार से मदद मांगी है, ताकि ब्रिटेन के अधिकारी टीम पर कोई अनावश्यक दबाव न बनाएं। उन्होंने कहा कि भारतीय उच्चायोग को भी आरोपों के बारे में सूचित नहीं किया गया था। हालांकि, हॉकी इंडिया ने आधिकारिक तौर पर इस मामले में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

क्रिकेट की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी