स्क्वॉश में भारत ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सुनिश्चित किया

एशियन गेम्स 2014 में भारतीय खिलाड़ियों ने आज सुनिश्चित कर दिया कि इस बार का प्रदर्शन इन खेलों के इतिहास में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन होगा।

By Jagran News NetworkEdited By: Publish:Thu, 25 Sep 2014 05:13 PM (IST) Updated:Fri, 26 Sep 2014 08:00 AM (IST)
स्क्वॉश में भारत ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सुनिश्चित किया

इंचियोन। एशियन गेम्स 2014 में भारतीय खिलाड़ियों ने आज सुनिश्चित कर दिया कि इस बार का प्रदर्शन इन खेलों के इतिहास में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन होगा। दरअसल, भारत की पुरुष व महिला स्क्वॉश टीमें दोनों ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं जिससे ये साफ हो गया है कि अब भारत स्क्वॉश की सभी चार स्पर्धाओं में पदक लेकर वापस लौटेगा।

दीपिका पल्लीकल और जोशना चिनप्पा की भारतीय महिला स्क्वॉश टीम ने चीन को पूल-बी के मुकाबले में 3-0 से हराया वहीं इतने ही स्कोर के साथ भारत की पुरुष स्क्वॉश टीम ने भी जापान को हराया। अब जहां महिलाओं की टीम सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया के खिलाफ खेलेगी। वहीं, पुरुषों की टीम लीग राउंड में मलेशिया के खिलाफ अपने आखिरी लीग मैच के बाद तय कर सकेगी कि सेमीफाइनल में उनका मुकाबला किससे होगा। उस मैच का विजेता ग्रुप में शीर्ष पर रहेगा।

किसी भी हालत में अब दोनों भारतीय टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद कम से कम कांस्य पदक तो जीतेंगी ही, ठीक वैसे ही जैसा कि ग्वांगझू एशियाई खेलों के दौरान चार साल पहले हुआ था। इसके साथ ही भारत 2010 में स्क्वॉश में जीते गए अपने तीन कांस्य पदकों की संख्या में इस बार सुधार कर लेगा क्योंकि सौरव घोषाल और दीपिका पल्लीकल के जरिए एक रजत और कांस्य पदक वैसे ही वे जीत चुके हैं।

एशियन गेम्स की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी